होम / बिजनेस / क्‍या बिना KYC डीएक्टिवेट हुआ है आपका एकाउंट, अब इस तकनीक से भी करा सकेंगे एक्टिव 

क्‍या बिना KYC डीएक्टिवेट हुआ है आपका एकाउंट, अब इस तकनीक से भी करा सकेंगे एक्टिव 

आरबीआई ने कहा है कि जिन खातों को एक्टिवेट किया जाता है उन पर निगरानी की जाए और उसकी जानकारी कस्‍टमर और बैंक स्‍टॉफ को नहीं होनी चाहिए. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आपका बैंक अकाउंट भी उन खातों में शामिल है जो KYC के अभाव में डीएक्टिवेट हो चुका है, या बीते लंबे समय से किन्‍हीं और वजहों के कारण आपका अकाउंट डीएक्टिवेट है. तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है. RBI ने इस मामले में बंद पड़े खाते को एक्टिवेट करने के लिए बनाए गए सख्‍त नियमों को आसान बना दिया है. अब आप वीडियो कस्‍टमर आईडेंटीफिकेशन प्रोसेस के जरिए भी अपनी केवाईसी करा पाएंगे. आरबीआई ने साफ कर दिया कि डीएक्टिवेट खातों को खोलने के लिए आपको किसी तरह का शुल्‍क देने की जरूरत नहीं है. 

आखिर क्‍या कह रहे हैं आरबीआई के नए नियम? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, RBI के नए नियमों के अनुसार अब आप अपनी नो योर कस्‍टमर (KYC) की प्रक्रिया को पूरा करके अपने निष्क्रिय पड़े खाते को फिर से चालू करा सकते हैं. यही नहीं अगर कोई खाता निष्क्रिय हो गया है तो बैंक उस पर मिनिमम बैलेंस रखने की पेनल्‍टी भी नहीं लगा सकते हैं. यही नहीं आरबीआई ने अपनी इस नई गाइडलाइन के अनुसार, बैंकों को खातों का एनुअल रिव्‍यू करने को भी कहा है जिससे पता लगाया जा सके किन खातों में एक साल से ज्‍यादा समय से ट्रांजैक्‍शन नहीं हुआ है. 

इस तारीख से लागू होंगे नए नियम 
आरबीआई की ओर से संशोधित किए गए इन नए नियमों को 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा. आरबीआई ने खाताधारक की सुविधा में इजाफा करने के साथ सुरक्षा को लेकर भी कई तरह के नियम जारी किए हैं. आरबीआई ने कहा कि अगर वित्‍तीय धोखाधड़ी का पता लगाना है तो उसके लिए जरुरी है कि निष्क्रिय खातों की जानकारी समय से ली जाए. आरबीआई ने ये भी कहा कि जो खाते एक्टिव हो जाएं उन पर अगले 6 महीनों पर निगरानी की जाए. आरबीआई ने ये भी कहा है कि इस निगरानी की जानकारी कस्‍टमर और बैंक स्‍टॉफ को नहीं लगनी चाहिए. ये निर्देश सभी बैंकों के लिए लागू होंगे. 

Term Deposit को लेकर दिए ये निर्देश 
टर्म डिपॉजिट को लेकर भी आरबीआई की ओर से स्‍पष्‍ट निर्देश दिए गए हैं. आरबीआई ने कहा कि अगर किसी कस्‍टमर का टर्म डिपॉजिट मैच्‍योर हो गया है और उसने उसे अपने खाते में ट्रांसफर नहीं किया है तो इस बात का भी ख्‍याल रखा जाना चाहिए. इस तरह के खातों की समीक्षा की जानी चाहिए, ताकि जमा राशि अनक्‍लेम्‍ड न रहे. अगर एक साल तक खाते में कोई ट्रांजैक्‍शन नहीं होता है तो बैंकों को खाताधारक को सूचित करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: दिल्‍ली में आखिर 100 में से 20 लोग क्‍यों खरीद रहे हैं EV? विस्‍तार से जानिए इसकी वजह
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago