होम / बिजनेस / रेपो रेट में बदलाव न होने से इस सेक्‍टर को मिली बड़ी राहत ? अब फीका नहीं होगा त्‍यौहार ? 

रेपो रेट में बदलाव न होने से इस सेक्‍टर को मिली बड़ी राहत ? अब फीका नहीं होगा त्‍यौहार ? 

हालांकि रियल स्‍टेट बाजार में इस बात का संतोष जरूर दिखाई दे रहा है कि अगर रेपो रेट कम नहीं हुई है तो आरबीआई ने इसे बढ़ाया भी नहीं है. अन्‍यथा रियल स्‍टेट बाजार की दिवाली फीकी हो सकती थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

श्राद्ध पक्ष के बाद त्‍योहारी सीजन की शुरुआत होने जा रही है.  ऐसे में उससे पहले घोषित हुई रेपो रेट ने रियल स्‍टेट की चिंताओं को बढा दिया है. रियल स्‍टेट सेक्‍टर को उम्‍मीद तो ये थी कि वो रेपो रेट में कमी होगी तो लोग ज्‍यादा कर्ज लेंगे और उनके फ्लैटों की बिक्री में इजाफा होगा. 

उम्‍मीद थी कि रेपो रेट में कमी होगी
गौड़ ग्रुप के सीएमडी और क्रेडाई एनसीआर के अध्‍यक्ष मनोज गौड़ ने बताया क‍ि भले ही रियल एस्टेट सेक्टर को उम्‍मीद थी क‍ि रेपो रेट में कटौती होगी लेकिन आरबीआई द्वारा रेपो दर की यथास्थिति बनाए रखना एक सराहनीय कदम है. त्योहारी सीजन पास है और उपभोक्ता घर खरीदने की ओर देख रहे हैं. ऐसे में इस क्षेत्र का प्रदर्शन अच्छा बना रहेगा. हालांकि, रेपो रेट का मौजूदा आंकड़ा अभी भी सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर है. इसलिए, हमें उम्मीद है कि आरबीआई मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने के अपने इरादे में सफल होगा, और हम रेपो रेट की कम दर देख सकते हैं.

रिजर्व बैंक का ये फैसला सराहनीय है
अंसल हाउसिंग के डायरेक्टर कुशाग्र अंसल ने कहा कि त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में रेपो रेट को मौजूदा स्तर पर बनाए रखने का भारतीय रिजर्व बैंक का फैसला सराहनीय कदम है.  इससे घर खरीदार प्रोजेक्ट्स की तरफ आकर्षित होंगे, जिससे रियल एस्टेट सेक्टर को मुनाफा होगा. रेपो रेट को मौजूदा स्तर पर बनाए रखने का निर्णय घर खरीदारों और डेवलपर्स दोनों के लिए राहत की खबर है.

ये एक सकारात्‍मक कदम है
शक्तिकांत दास की घोषणा के बाद 360 रियलटर्स के निदेशक संजीव अरोड़ा ने कहा कि आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. ये खरीदारों व डेवलपर्स दोनों के लिए सकारात्मक कदम है. रेपो रेट को कम करने के बारे में भी सोचा जा सकता है, रेपो रेट में बदलाव न करके आरबीआई ने लोगों को राहत दी है. वहीं इससे रियल एस्टेट को फायदा होगा. इस फैसले से भारतीय अर्थव्यवस्था में लचीलापन दिख रहा है और विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्रों में वृद्धि देखी जा रही है. वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल के बावजूद सितंबर में मुद्रास्फीति कम हुई है. भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का विकास इंजन बनने की ओर अग्रसर है.

EMI ने बढ़ने का फायदा घर खरीददार को होगा
रेपो रेट में किसी तरह का इजाफा न होने के बाद मिगसन ग्रुप के निदेशक यश मिगलानी ने कहा कि आरबीआई ने चौथी बार रेपो रेट को न बढाते हुए 6.5% पर रखने का फैसला लिया है. यह आर्थिक परिदृश्य में आरबीआई के विश्वास को दर्शाता है. ईएमआई न बढने का सीधा लाभ संभावित घर खरीदारों को होगा. यह कदम यह सुनिश्चित करेगा कि रियल एस्टेट क्षेत्र किसी भी वित्तीय चुनौती का सामना किए बिना नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकेगा. आम आदमी और घर खरीदार को राहत देने वाला कदम है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

15 minutes ago

कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया था.

24 minutes ago

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

15 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

18 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

19 hours ago

बड़ी खबरें

कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया था.

24 minutes ago

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

15 minutes ago

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

15 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

19 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

17 hours ago