✕

होम / बिजनेस / क्या सच में Dolly चायवाला बन गए हैं Windows 12 के ब्रैंड एंबेसडर, चलिए जानते हैं हकीकत?

क्या सच में Dolly चायवाला बन गए हैं Windows 12 के ब्रैंड एंबेसडर, चलिए जानते हैं हकीकत?

डॉली चायवाला को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि उन्हें विंडोज 12 (Windows 12) का ब्रैंड एंबेसडर बना दिया गया है. बीते दिनों अनंत अंबानी की शादी के दौरान बिल गेट्स भी उनके पास पहुंचे थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इन दिनों सोशल मीडिया पर डॉली चायवाला (Dolly Chaiwala) का नाम खूब चर्चा में है. दरअसल डॉली चायवाला को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि उन्हें विंडोज 12 (Windows 12) का ब्रैंड एंबेसडर बना दिया गया है. ये खबर तेजी से फैल रही है और जो भी सुन रहा है, उसे हैरानी हो रही है, वहीं कुछ लोग हाल में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के को-फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) से उनकी मुलाकात को देखते हुए भी इस बात को सच भी मान बैठे हैं. तो चलिए जानते हैं कि इस खबर में कितनी सच्चाई है?

कौन हैं डॉली चायवाला?

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाला कोई भी ऐसा शख्स नहीं होगा, जो डॉली चायवाला को नहीं जानता होगा. अनंत अंबानी की शादी के दौरान जबसे बिल गेट्स (Bill Gates ) को इस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने चाय पिलाई है, तबसे हर कोई बस डॉली चायवाला का ही नाम ले रहा है. सोशल मीडिया या पर बतौर कंटेट क्रिएटर इनका भौकाल है. ये चाय ही नहीं बनाते बल्कि अजब गजब तरीके से चाय बनाकर उसे सनसनी बना देते हैं. इनका चाय बनाने का अंदाज बहुत निराला है, जिसका हर कोई दीवाना है, यहां तक की बिल गेट्स भी इनकी चाय के फैन हो गए हैं. उनकी इसी पॉप्यूलेरिटी को देखते हुए खबर सामने आई है कि उन्हें विंडोज 12 का नया ब्रैंड एंबेसडर बनाया गया है.

इंस्टाग्राम पर हैं खूब फॉलोवर
महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले डॉली के इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं. जब उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के को -फाउंडर (Co-Founder) बिल गेट्स के साथ अपनी सिग्नेचर टपरी चाय को शेयर किया, तो वो इंटरनेट पर खूब वायरल हो गए. इसी को देखते हुए उन्हें माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विंडोज 12 के लिए ब्रैंड एंबेसजर बनाने की खबर भी खूब फैल रही है. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में घोषणा की गई है कि डॉली चायवाला को विंडोज 12 के लिए ब्रैंड एंबेसडर बनाया गया है. इसके बाद यूजर्स को तो जैसे एक गहरा सदमा लग गया हो.उस पोस्ट पर लोगों ने खूब रोचक और मजेदार कमेंट किए. 

माइक्रोसॉफ्ट ने तय नहीं की तारीख
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 12 की रिलीज की तारीख अभी तक शेयर नहीं की है. उम्मीद है कि इसे 2024 के आखिर तक या 2025 की शुरुआत में रिलीज किया जाएगा. कंपनी कीओर से अभी तक ओएस पर काम करने के बारे में कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आई है. ऐसे में डॉली चायवाला को  ब्रैंड एंबेसडर बनाना तो अभी बहुत दूर की बात है. वहीं अभी तक माइक्रोसॉफ्ट या बिल गेट्स की ओर से भी इसे लेकर कोई सूचना नहीं आई है. तो सोशल मीडिया पर फैल रही ये खबर केवल एनटरटेंमेंट और मजाक के लिए ही  बनाई गई है, इसे सीरियरली न लें.  केवल पोस्ट और लोगों के कमेंट का आनंद लें.

 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

11 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

12 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

12 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

15 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

15 hours ago


बड़ी खबरें

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

1 hour ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

1 hour ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

15 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

11 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

12 hours ago