✕

होम / बिजनेस / क्या प्राइवेटाइजेशन पर नरम हुए सरकार के तेवर? BPCL के सौदे से किया इंकार!

क्या प्राइवेटाइजेशन पर नरम हुए सरकार के तेवर? BPCL के सौदे से किया इंकार!

सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री का कहना है कि BPCL में हिस्सेदारी अब नहीं बेची जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या इस बार की मोदी सरकार विनिवेश (Privatisation) को लेकर पहले जैसे फैसलों से बचेगी? यह सवाल इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि इस बार भाजपा को बहुमत नहीं मिला है और उसने सहयोगियों की मदद से सरकार बनाई है. अब केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विनिवेश को लेकर जो बयान दिया है, उससे कहीं न कहीं इस सवाल का जवाब मिल गया है. पुरी का कहना है कि सरकारी स्वामित्व वाली भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के निजीकरण की योजना को फिलहाल टाल दिया गया है.

ऐसे PSU नहीं बिकेंगे
एक मीडिया हाउस से बात करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि BPCL के निजीकरण की योजना को फिलहाल टाल दिया गया है. साथ ही उन्होंने यह भी उच्च राजस्व अर्जित करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को बेचने की जरूरत नहीं है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का कार्यभार संभालते हुए पुरी ने कहा कि BPCL ने पहली तीन तिमाहियों में जो मुनाफा कमाया है, वो उसकी हिस्सेदारी बेचकर मिलने वाली राशि से अधिक है. बीपीसीएल ने वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में 19000 करोड़ रुपए से अधिक का शुद्ध लाभ दर्ज किया है.

मजबूत हुई कंपनी की सेहत
वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपने समेकित शुद्ध लाभ में 82% की वृद्धि दर्ज की, जो वित्त वर्ष 23 की इसी अवधि में 1,747.01 करोड़ रुपए की तुलना में 3,181.42 करोड़ रहा. वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में परिचालन से कंपनी का राजस्व 1.30 लाख करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले यह 1.33 लाख करोड़ रुपए था. बता दें कि मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में BPCL को निजी हाथों में सौंपने की काफी कोशिश हुई थी. फिर चुनाव के चलते विनिवेश को लगभग टाल दिया गया था. पीएम मोदी को उम्मीद थी कि 400 पार का नारा काम करेगा और भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद फिर से विनिवेश पर काम किया जाएगा. लेकिन पार्टी को बहुमत नहीं मिला.

आसान नहीं होगी राह
राजनीति के जानकारों का कहना है कि गठबंधन की सरकार में मोदी के लिए विनिवेश जैसे मुद्दे पर कड़े फैसले लेना आसान नहीं होगा. विनिवेश का काफी विरोध में किया जा रहा है. ऐसे में TDP और JDU जैसी पार्टियां अपने प्रदेशों में नुकसान की आशंका के चलते मोदी सरकार को फ्रीहैंड देने से बचेंगी. हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि सरकार IDBI बैंक को लेकर पुरानी योजना पर आगे बढ़ सकती है. आईडीबीआई बैंक में सरकार के पास 49.24% और एलआईसी की 45.48% हिस्सेदारी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

11 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

11 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

17 hours ago