होम / बिजनेस / फिच की ओर से भारत के लिए आई खुशखबरी, जानिए क्‍या होगा इसका फायदा

फिच की ओर से भारत के लिए आई खुशखबरी, जानिए क्‍या होगा इसका फायदा

ग्रोथ रेट बढ़ने के कई तरह के एक देश में देखने को मिलते हैं, इससे जहां प्रोडक्‍शन बढ़ता है वहीं दूसरी ओर नौकरियों के अवसर में भी इजाफा होता है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

पीएम मोदी के अमेरिका दौर से भारत के लिए लगातार अच्‍छी खबरें निकलकर सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में अब इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी फिच की ओर से अच्‍छी खबर सामने आई है. इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी ने भारत की विकास दर का अनुमान 6 से बढ़ाकर 6.3 कर दिया है. दरअसल भारत की अर्थव्‍यवस्‍था में तेजी चौतरफा देखने को मिल रही है. एक ओर जहां सभी फैक्‍टरों पर भारत के लिए सकारात्‍मक खबर आ रही है वहीं दूसरी ओर दुनिया के कई देशों के लिए स्थिति उतनी बेहतर नहीं दिख रही है. ऐसे में फिच के द्वारा भारत की ग्रोथ में बढ़ोतरी के अनुमान का देश को कई स्‍तरों पर फायदा मिलने की उम्‍मीद भी जताई जा रही है. 

क्‍या बोली रेटिंग एजेंसी 
इस बात की घोषणा करते हुए रेटिंग एजेंसी की ओर से कहा गया है कि भारत की इकोनॉमी व्‍यापक रूप से मजबूत है. फिच की ओर से कहा गया है कि पहली तिमाही में ये विकास दर 6.1 प्रतिशत रही है. एजेंसी की ओर से ये भी कहा गया है कि अगर कारों की बिक्री के आंकड़े से लेकर पीएमआई तक को देखें तो पता चलता है कि देश ने बेहतर परफॉर्म किया है. ऐेस में हमारी ओर से अपने अनुमान को बढ़ा दिया गया है. जो ग्रोथ रेट हम पहले 6 प्रतिशत का अनुमान लगा रहे थे वो अब 6.3  प्रतिशत तक जा सकती है. इससे पहले फिच मार्च में कमजोर आंकड़ों के कारण ग्रोथ रेट को 6.2 प्रतिशत से 6 कर चुका है. 

2025-26 में ग्रोथ रेट 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान 
रेटिंग एजेंसी इस साल के साथ-साथ अगले दो सालों के लिए भी ग्रोथ रेट का अनुमान जाहिर किया है. एजेंसी की ओर से कहा गया है कि 2024-25 और 2025-26 में भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की ग्रोथ रेट 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है. रेटिंग एजेंसी का ये भी कहना है कि जनवरी और मार्च में देश की ग्रोथ रेट अनुमान से ज्‍यादा रही है. वहीं मैन्‍युफैक्‍चरिंग क्षेत्र में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. 

आखिर क्‍या होता है इसका फायदा 
जानकार कहते हैं कि जब कभी भी जीडीपी की ग्रोथ रेट में इजाफा होता है तो इससे प्रोडक्‍शन में भी इजाफा होता है. प्रोडक्‍शन ज्‍यादा करने के लिए ज्‍यादा कामगारों की जरूरत होती है यही नहीं सबसे बड़ी बात ये भी है कि अगर कामगार ज्‍यादा चाहिए होंगे तो नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे. इस प्रकार की तेजी से बाजार की ग्रोथ में भी इजाफा होगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

13 hours ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

13 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

14 hours ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

15 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

13 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

13 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

16 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

14 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

15 hours ago