होम / बिजनेस / बढ़ने वाला है Haldirams का जायका, इस बड़ी डील की तैयारी में जुटी कंपनी

बढ़ने वाला है Haldirams का जायका, इस बड़ी डील की तैयारी में जुटी कंपनी

भारत में स्नैक्स मार्केट करीब 6.2 अरब डॉलर का है, जिसमें हल्दीराम की लगभग 13% हिस्सेदारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्नैक्स कंपनी हल्दीराम (Haldirams) एक बड़ी डील की तैयारी में है. इस डील से कंपनी को अपना पोर्टफोलियो मजबूत करने में मदद मिलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हल्दीराम 'यलो डायमंड चिप्स' बनाने वाली कंपनी प्रताप स्नैक्स (Prataap Snacks Ltd) में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने वाली है. दोनों कंपनियों के बीच इसे लेकर बातचीत चल रही है और जल्द ही डील पर मुहर लग सकती है. बता दें कि यलो डायमंड चिप्स की बाजार पर अच्छी पकड़ है और इसने अपने टेस्ट से लोगों को प्रभावित किया है. 

इतने करोड़ में होगी डील!
प्रताप स्नैक्स में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने के लिए हल्दीराम को करीब 2912 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे. इस डील से हल्दीराम को पोटेटो चिप्स मार्केट में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने में मदद मिलेगी. डील की खबर सामने आते ही कल यानी गुरुवार को प्रताप स्नैक्स के शेयरों में तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर 12.46% की उछाल के साथ 1,398 रुपए पर पहुंच गए थे. बीते 5 कारोबारी सत्रों में ही यह शेयर 21.23% का रिटर्न दे चुका है. क्या कल की तेजी आज भी बरकरार रहेगी, ये देखने वाली बात होगी. 

ये भी पढ़ें - आकाश में बड़ी छलांग की तैयारी में है Akasa, सीधे इतने विमानों का दे डाला ऑर्डर

इनके पास भी है हिस्सेदारी 
रिपोर्ट्स बताती हैं कि हल्दीराम प्रताप स्नैक्स में कम से कम 51% की बहुमत हिस्सेदारी हासिल करना चाहती है. मौजूदा पैटर्न की बात करें, तो प्रताप स्नैक्स की लगभग 47% हिस्सेदारी पीक XV पार्टनर्स के पास है, जिसे पहले सिक्वोइया कैपिटल इंडिया के नाम से जाना जाता था. प्रताप स्नैक्स अपने यलो डायमंड चिप्स के लिए फेमस है. कंपनी इस सेगमेंट में पेप्सी के लेज ब्रैंड से मुकाबला कर रही है. यलो डायमंड चिप्स ने पिछले कुछ वक्त में अच्छा-खासा मार्केट कवर किया है और इसका टेस्ट भी लोगों को पसंद आ रहा है. 

इतना बड़ा है स्नैक्स मार्केट
2017 में शेयर मार्केट में लिस्ट हुई प्रताप स्नैक्स ने पिछले साल लगभग 1663 करोड़ रुपए का वार्षिक रिवेन्यु दर्ज किया था. कंपनी रोजाना अपने स्नैक्स के 1.2 करोड़ से ज्यादा पैकेट्स बेचती है. जबकि हल्दीराम 8317 करोड़ रुपए से ज्यादा के रिवेन्यु के साथ पैकेज्ड स्नैक्स का एक बड़ा निर्माता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में स्नैक्स मार्केट 6.2 अरब डॉलर का है, जिसमें हल्दीराम की लगभग 13% हिस्सेदारी है. इसी तरह, लेज चिप्स के लिए मशहूर पेप्सी के पास भी करीब इतनी ही हिस्सेदारी है. हल्दीराम के स्नैक्स विदेशी बाजारों में भी बेचे जाते हैं. कंपनी की शुरुआत 1937 में एक छोटी सी दुकान से हुई थी और आज देश-विदेशों में इसकी पहचान है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

13 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

16 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

17 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

17 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

13 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

17 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

16 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

17 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

17 hours ago