✕

होम / बिजनेस / HAL ने जारी किया दमदार रिजल्ट, 77% बढ़ा नेट मुनाफा, शेयरों ने भी दिए बंपर रिटर्न

HAL ने जारी किया दमदार रिजल्ट, 77% बढ़ा नेट मुनाफा, शेयरों ने भी दिए बंपर रिटर्न

कंपनी के EBITDA की बात करें तो उसमें भी इजाफा हो गया है. कंपनी का EBITDA 876.8 करोड़ से बढ़कर 990.6 करोड़ रुपये हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज सरकारी डिफेंस कंपनी HAL (Hindustan Aeronautics Ltd) ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी किए हैं. कंपनी के नतीजे जबरदस्त रहे हैं. मुनाफा 77% बढ़ा है और आय में 11% से ज्यादा की तेजी आई है. तिमाही आधार पर (QoQ) बात की जाए तो कंपनी ने पिछली तिमाही में 4308.68 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था. इस लिहाज से देखा जाए तो पिछली तिमाही के मुकाबले इसके मुनाफे में करीब 200 फीसदी की गिरावट आई है.

HAL का रेवेन्यू 11% बढ़कर 4,348 करोड़ रुपए

शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 25 की अप्रैल-जून तिमाही में उसका ऑपरेशन से रेवेन्यू (HAL Q1 Revenue) 11 फीसदी बढ़कर 4347.50 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि (Q1FY24) में यह 3915.35 करोड़ रुपये रहा था. जबकि मार्च तिमाही (Q4FY24) में HAL का रेवेन्यू 14768.75 करोड़ रुपये रहा था. तिमाही आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में करीब 240 फीसदी की गिरावट आई है.

कुल आय और खर्च में भी सालाना आधार पर बढ़ोतरी

चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में HAL की कुल आय लगभग 18 फीसदी बढ़कर 5083.85 करोड़ रुपये हो गई. पिछले साल की समान तिमाही में यह 432 5.29 करोड़ रुपये थी. जबकि, मार्च तिमाही में (Q1FY24) में HAL की टोटल इनकम 15326.06 करोड़ रुपये रही थी. पिछली तिमाही से तुलना करें तो इसमें भी करीब 200 फीसदी की गिरावट आई है. इसी तरह HAL के कुल खर्च की बात की जाए तो यह जून तिमाही में मामूली रूप से बढ़कर 3,506 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में यह 3239 करोड़ रुपये रहा था. जबकि, पिछली तिमाही में कंपनी ने 9542.87 करोड़ रुपये का कुल खर्च दर्ज किया था.

मल्टीबैगर स्टॉक HAL की शेयर प्राइस में गिरावट

HAL के शेयर प्राइस आज रिजल्ट आने के बाद भी लाल निशान में ही दिखी. कंपनी के शेयर NSE पर 0.90 % की गिरावट के साथ 4,658.90 रुपये पर बंद हुए. इंट्रा डे ट्रेड के दौरान इसके शेयर 4,811.50 के हाई और 4,593.75 के लो लेवल तक ट्रेड किए थे. मल्टीबैगर स्टॉक HAL के शेयरों ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. एक साल में कंपनी के शेयरों से निवेशकों को 139% का मुनाफा हुआ है, जबकि 3 साल में इसके शेयरों ने 772% का रिटर्न दिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

10 minutes ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

3 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

3 hours ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

4 hours ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

4 hours ago

बड़ी खबरें