होम / बिजनेस / कमजोर ग्लोबल डिमांड के बावजूद भारत का Foreign Trade हुआ मजबूत

कमजोर ग्लोबल डिमांड के बावजूद भारत का Foreign Trade हुआ मजबूत

रिपोर्ट में बताया गया है कि डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में गिरावट के चलते गुड्स के निर्यात में कमी आई है, लेकिन भारत का कुल विदेशी व्यापार बढ़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ग्लोबल डिमांड में कमी के बावजूद भारत के विदेशी व्यापार (India's Foreign Trade) में मजबूती आई है. थिंक टैंक ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 के पहले छह महीने में भारत का विदेशी 800 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है. इस दौरान, भारत का निर्यात (Export) 1.5% बढ़कर 385.4 अरब डॉलर का हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 379.5 अरब डॉलर था. विदेशी व्यापार में इजाफे में सर्विस सेक्टर ने अहम किरदार निभाया है. 

गुड्स के एक्सपोर्ट में कमी
रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी- जून 2023 के बीच भारत के आयात (Import) में कमी आई है. यह 5.9% गिरकर 415.5 अरब डॉलर पहुंच गया है, जो 2022 की समान अवधि में 441.7 अरब डॉलर था. रिपोर्ट बताती है कि 2023 की पहली छमाही में भारत का विदेशी व्यापार पिछले साल के मुकाबले 2.5% बढ़कर 800.9 अरब डॉलर हो गया है. वहीं, स्टैंडअलोन आधार पर देखा जाए तो गुड्स एक्सपोर्ट 8.1 फीसदी गिरकर 218.7 अरब डॉलर रहा और इम्पोर्ट 8.3 प्रतिशत कम होकर 325.7 अरब डॉलर हो गया.

स्मार्टफोन का निर्यात बढ़ा
दूसरी तरफ, सर्विसेज का निर्यात जनवरी-जून के बीच 17.7 प्रतिशत बढ़कर 166.7 अरब डॉलर हो गया. जबकि आयात 3.7 प्रतिशत बढ़कर 89.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया. GTRI के सह-संस्थापक Ajay Srivastava ने कहा कि डेटा दर्शा रहा है कि वैश्विक मांग अभी भी कमजोर बनी हुआ है. डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में गिरावट के चलते गुड्स के निर्यात में कमी आई है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत का स्मार्टफोन का निर्यात तेजी से बढ़ा है. जनवरी-जून के बीच भारत ने 7.5 अरब डॉलर के स्मार्टफोन निर्यात किए हैं. पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 2.5 अरब डॉलर था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago