होम / बिजनेस / सरकार को चूना लगाने वाले अब जरा सावधान हो जाएं, ऐसे पकड़ी जाएगी चालाकी

सरकार को चूना लगाने वाले अब जरा सावधान हो जाएं, ऐसे पकड़ी जाएगी चालाकी

बैठक से पहले मिली जानकारी के अनुसार, जीएसटी काउंसिल अगले सप्ताह की बैठक में मंथली टैक्स पे फॉर्म ‘जीएसटीआर-3बी’ में बदलाव करने पर विचार करने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: अपनी चालाकी से सरकार को चूना लगाने वाले अब जरा सावधान हो जाएं. 29-30 जून को जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में एक फैसला लिया जाने वाला है, जिससे अब जाली बिल लगाने वाले लोग बच नहीं सकेंगे.

मंथली टैक्स पे फॉर्म में बदलाव
बैठक से पहले मिली जानकारी के अनुसार, जीएसटी काउंसिल अगले सप्ताह की बैठक में मंथली टैक्स पे फॉर्म ‘जीएसटीआर-3बी’ में बदलाव करने पर विचार करने वाली है. इसमें स्वत: बिक्री रिटर्न से संबंधित आंकड़े और टैक्स पे से संबंधित टेबल शामिल होगा जिसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा.

जाली बिलों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी
यदि ये फैसला हो जाता है तो जाली बिलों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. अभी जो स्थिति है, उसके अंतर्गत विक्रेता खरीददार इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने के लिए जीएसटीआर-1 में अधिक बिक्री दिखाते हैं, लेकिन जीएसटीआर-3बी में कम बिक्री दिखाते हैं ताकि उनकी जीएसटी देनदारी कम रहे.

इनपुट टैक्स क्रेडिट स्टेटमेंट खुद ब खुद तैयार होते हैं
करदाताओं के लिए मौजूदा जीएसटीआर-3बी में इनपुट टैक्स क्रेडिट स्टेटमेंट खुद ब खुद तैयार होते हैं, जो कंपनियों के बीच आपूर्तियों पर आधारित होते हैं. इसमें जीएसटीआर-ए और 3बी में कोई अंतर पाया जाता है तो उसे हाईलाइट भी किया जाता है.

GoM ने जिन परिवर्तनों का सुझाव दिया है उनके मुताबिक जीएसटीआर-1 से मूल्यों की स्वत: गणना जीएसटीआर-3बी में होगी और इस तरह करदाताओं और कर अधिकारियों के लिए यह और अधिक स्पष्ट हो जाएगा.

इन बदलावों से होगा क्या
यदि ये बदलाव हो जाते हैं तो जीएसटीआर-3बी में उपयोगकर्ता की तरफ से जानकारी देने की आवश्यकता न्यूनतम रह जाएगी और जीएसटीआर-3बी फाइलिंग की प्रक्रिया बहुत आसान हो जाएगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

20 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

22 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

20 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.