✕

होम / बिजनेस / 9 सितंबर को होगी GST काउंसिल की बैठक, क्या हेल्थ-लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम से हटेगा टैक्स?

9 सितंबर को होगी GST काउंसिल की बैठक, क्या हेल्थ-लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम से हटेगा टैक्स?

हैल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी के जरिए 3 वर्ष में 24500 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स वसूली की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जीएसटी काउंसिल (GST Council) की अगली बैठक को लेकर अपडेट आ गया है. यह बैठक 9 सितंबर 2024 (सोमवार) को होगी. जीएसटी काउंसिल ने इस बैठक की जानकारी सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर दी है. जीएसटी काउंसिल के एक्स पोस्ट के अनुसार जीएसटी काउंसिल की 54वीं मीटिंग 9 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में होगी. इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल होंगे. यह सभी लोग बैठक में जीएसटी को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे. 

इन अहम मुद्दे पर होगी चर्चा

इंश्योरेंस पर जीएसटी के अलावा इस बैठक में ब्याज दरों को आसान बनाने, टैक्स स्लैब को कम करने और जीएसटी के तहत उलटा शुल्क हटाने पर चर्चा होने की उम्मीद है. केंद्र और राज्यों के वित्त मंत्रियों वाली जीएसटी परिषद, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के संबंध में सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है. यह संस्था एक जुलाई 2017 से काम कर रही है. राहुल गांधी और दूसरे विपक्षी दलों के सांसदों का सदन के भीतर हमले का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा, मेडिकल इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जो 18 फीसदी जीएसटी लगता है उसमें 9 फीसदी सीधे राज्यों के खाते में जाता है.

इंश्योरेंस पर फैसला संभव

इंश्योरेंस को लेकर फैसला होना इसलिए भी माना जा रहा है कि अभी हाल ही में खुद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण में ससंद एक बयान दिया था. इसमें कहा गया था कि लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर लगने वाले 18% जीएसटी को हटाने पर सरकार विचार कर सकती है. दरअसल इंश्योरेंस पर जीएसटी हटाने की मांग क्रेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से की गई थी. नितिन गडकरी ने वित्तमंत्री को पत्र लिखकर इंश्योरेंस हटाने की मांग की थी. अभी मौजूदा दौर में 18 फीसदी जीएसटी लगाया जाता है.

मेडिक्लेम प्रीमियम पर 24,530 करोड़ GST वसूली

मानसून में ही वित्त राज्यमंत्री ने लिखित जवाब में बताया कि बीते तीन सालों में हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी लगाकर 21,256 करोड़ रुपये और  हेल्थ रीइंश्योरेंस प्रीमियम पर 3274 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली की गई है. उन्होंने बताया कि जीएसटी के लागू होने के बाद से ही हेल्थ इंश्योरेंस पर 18 फीसदी जीएसटी लग रहा है. आपको बता दें कि बीते हफ्ते खत्म हुए संसद के मानसून सत्र में विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद के दोनों सदनों से लेकर संसद के बाहर बैनर पोस्टर लेकर हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर लगने वाले जीएसटी को लेकर सरकार को घेरा था. 

23 जून को हुई थी बैठक

इससे पहले जीएसटी काउंसिल की बैठक 23 जून को हुई थी. इस बैठक के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा थे कि दरों को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुमंत चौधरी के नेतृत्व में दरों को युक्तिसंगत बनाने पर गठित मंत्रिसमूह (GOM) कार्य की स्थिति और समिति द्वारा कवर किए गए पहलुओं तथा समिति के समक्ष लंबित कार्यों पर एक प्रस्तुति देगा. माना जा रहा है कि इस बैठक में इस मुद्दे पर भी सहमति बन जाए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

8 minutes ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

39 minutes ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

4 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें