✕

होम / बिजनेस / अगस्त में ₹1.86 लाख करोड़ का GST कलेक्शन, सालाना आधार पर 6.5% की बढ़त

अगस्त में ₹1.86 लाख करोड़ का GST कलेक्शन, सालाना आधार पर 6.5% की बढ़त

सरकार और राज्यों की साझी कोशिशों से यह उम्मीद की जा रही है कि GST प्रणाली और अधिक सरल बनेगी और आम जनता के साथ-साथ कारोबारियों को भी इसका लाभ मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगस्त 2025 में भारत सरकार द्वारा जारी किए गए ताजाआंकड़े देश की आर्थिक स्थिति को लेकर एक सकारात्मक संकेत दे रहे हैं. दरअसल, वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन इस महीने 1.86 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले साल अगस्त 2024 की तुलना में करीब 6.5% अधिक है. जब कलेक्शन 1.75 लाख करोड़ रुपये था. हालांकि जुलाई 2025 में दर्ज 1.96 लाख करोड़ रुपये की तुलना में इसमें थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन सालाना वृद्धि दर यह दिखाती है कि अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है. 

त्योहारों और गतिविधियों का असर
विशेषज्ञों के अनुसार जुलाई महीने में त्योहारों और विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के चलते कलेक्शन में उछाल देखने को मिला था. वहीं, अगस्त में स्थिति सामान्य स्तर पर लौट आई, जिसकी वजह से कलेक्शन थोड़ा घटा. इसके बावजूद अगस्त का कलेक्शन सालाना आधार पर बेहतर रहा.

अप्रैल में बना था रिकॉर्ड

इस साल अप्रैल 2025 में GST कलेक्शन ने इतिहास का रिकॉर्ड बनाया था. उस समय सरकार को 2.37 लाख करोड़ रुपये का राजस्व मिला था. अगस्त 2025 में ग्रॉस डोमेस्टिक रेवेन्यू भी बढ़कर 1.36 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 6.6% अधिक है. हालांकि, इम्पोर्ट टैक्स सालाना आधार पर 1.2% घटकर 49,354 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.

सेक्टरवार योगदान

आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2025 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से सबसे ज्यादा योगदान मिला, जो कुल कलेक्शन का लगभग 37% रहा. सर्विस सेक्टर का हिस्सा 32% तक पहुंचा जबकि रिटेल और ट्रेडिंग से करीब 20% की हिस्सेदारी रही. इम्पोर्ट पर लगे GST से लगभग 11% योगदान मिला, हालांकि यह पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम रहा.

दिवाली तक आ सकते हैं नए सुधार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संकेत दिया था कि दिवाली तक GST में अगली पीढ़ी के सुधार लागू किए जाएंगे. उनका कहना था कि ये बदलाव आम लोगों को कर राहत देंगे और छोटे व मध्यम वर्ग के व्यवसायों के लिए फायदेमंद साबित होंगे. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि GST लागू हुए आठ साल पूरे हो चुके हैं और अब इसे और सरल व प्रभावी बनाने का समय आ गया है.

विपक्षी राज्यों का भी समर्थन

दिलचस्प बात यह है कि कई विपक्षी शासित राज्यों ने भी इन सुधारों का समर्थन किया है. उनका मानना है कि GST की दरें अधिक युक्तिसंगत होनी चाहिएं ताकि व्यापारियों और आम जनता को राहत मिल सके. साथ ही, राज्यों की यह भी मांग है कि मुनाफाखोरी पर नियंत्रण रखा जाए ताकि लाभ केवल सीमित वर्ग तक न सिमट जाए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

13 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

15 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

16 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

16 hours ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

8 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

6 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

16 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

8 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

10 hours ago