✕

होम / बिजनेस / अक्टूबर में 9 फीसदी बढ़ गया जीएसटी कलेक्शन, 1.87 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की हुई वसूली

अक्टूबर में 9 फीसदी बढ़ गया जीएसटी कलेक्शन, 1.87 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की हुई वसूली

अक्टूबर में ही दशहरा, दीपावली और धनतरेस का त्योहार था जिसमें लोगों ने जमकर शॉपिंग की है. इसी के चलते जीएसटी कलेक्शन में जोरदार उछाल देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकारी की तिजोरी में पिछले महीने (अक्टूबर 2024) सिर्फ जीएसटी से 1.87 लाख करोड़ रुपये आए हैं. अक्टूबर 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST का ग्रॉस रेवेन्यू कलेक्शन 8.9 प्रतिशत बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये हो गया. बताते चलें कि पिछले साल अक्टूबर महीने में सरकार ने कुल 1.72 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन किया था. वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को जीएसटी कलेक्शन के ताजा आंकड़े साझा किए हैं. 

डोमेस्टिक ट्रांजैक्शन से बढ़ा कलेक्शन

जीएसटी कलेक्शन में ये बढ़ोतरी डोमेस्टिक ट्रांजैक्शन से मिले ज्यादा रेवेन्यू की वजह से हुई है. शुक्रवार को जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर महीने में सेंट्रल जीएसटी कलेक्शन 33,821 करोड़ रुपये, स्टेट जीएसटी कलेक्शन 41,864 करोड़ रुपये, इंटीग्रेटेड जीएसटी 99,111 करोड़ रुपये और सेस 12,550 करोड़ रुपये रहा है.

घरेलू लेनदेन से 10.6 प्रतिशत बढ़ा GST कलेक्शन

अक्टूबर 2024 में सकल जीएसटी राजस्व 8.9 प्रतिशत बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया. एक साल पहले की समान अवधि यानी अक्टूबर 2023 में जीएसटी संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये था. आंकड़ों से पता चलता है कि घरेलू लेनदेन से जीएसटी संग्रह 10.6 प्रतिशत बढ़कर 1.42 लाख करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान आयात पर टैक्स अक्टूबर, 2024 के दौरान लगभग चार प्रतिशत बढ़कर 45,096 करोड़ रुपये हो गया.

इस बार जारी किया गया 18.2 प्रतिशत ज्यादा रिफंड

अक्टूबर 2024 में 19,306 करोड़ रुपये का कुल रिफंड भी जारी किया गया, जो पिछले साल के अक्टूबर महीने की तुलना में 18.2 प्रतिशत ज्यादा है. रिफंड को एडजस्ट करने के बाद नेट जीएसटी कलेक्शन आठ प्रतिशत बढ़कर 1.68 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया. बताते चलें कि जीएसटी से जुड़े ये आंकड़े देश के राजकोषीय स्वास्थ्य और आर्थिक सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए अच्छे संकेत हैं, जो वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच लचीलेपन का संकेत देते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

48 minutes ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

3 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

4 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

48 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

2 hours ago