होम / बिजनेस / Greaves Cotton के रेवेन्यू में रिकॉर्ड ग्रोथ, दूसरी तिमाही के रिजल्ट से कंपनी बाग-बाग
Greaves Cotton के रेवेन्यू में रिकॉर्ड ग्रोथ, दूसरी तिमाही के रिजल्ट से कंपनी बाग-बाग
कंपनी ने Q2FY 23 के दौरान जितना समेकित रेवेन्यू जनरेट किया है, उतना इससे पहले कभी नहीं हुआ था.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
मुंबई: भारत की टॉप लीडिंग विविध इंजीनियरिंग कंपनियों में से एक, ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड (Greaves Cotton Limited) ने फाइनेंशियल ईयर 2023 की दूसरी तिमाही के लिए 699 करोड़ रुपये के अपने समेकित राजस्व (Consolidated Revenue) की घोषणा की है. कंपनी का यह अब तक का सबसे अधिक तिमाही समेकित राजस्व है. फाइनेंशियल ईयर 2022 की दूसरी तिमाही की तुलना में यह 87% ज्यादा है. यानी इस साल कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 87 प्रतिशत ज्यादा है.
33 हजार यूनिट्स की बिक्री
कंपनी ने 43 करोड़ रुपये के तिमाही EBITDA के साथ मार्जिन में भी सुधार दर्ज किया है. ग्रीव्स के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस ने 318 करोड़ रुपए का राजस्व दर्ज किया है, जो अब तक का सर्वाधिक तिमाही आंकड़ा है. इसके अलावा Q2FY23 में कंपनी ने 33 हजार यूनिट्स की बिक्री की है.
कंपनी ने 40 से अधिक नए स्टोर खोले
ग्रीव्स रिटेल ने YTD FY23 में 40 से अधिक नए स्टोर खोले, 15 से अधिक ब्रैंड्स की खुदरा बिक्री की और ग्रोथ की स्पीड बनाए रखी. बी2सी बिजनेस ने इस तिमाही में कुल राजस्व में 65% का योगदान दिया, जो कंपनी की सफल रणनीति को दर्शाता है. कंपनी के ऑटो एप्लिकेशन बिजनेस ने पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 109 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. नॉन-ऑटो एप्लिकेशंस ने 17% की वृद्धि दर्ज की है. यदि H1FY23 रिजल्ट की बात करें तो कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 126 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है. और 1,359 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट किया है.
कंपनी की लीडरशिप है स्ट्रॉन्ग
कंपनी के Q2 FY23 के शानदार प्रदर्शन के बारे में ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री नागेश बसवनहल्ली ने कहा, "हमें विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों में वृद्धि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप उच्चतम तिमाही राजस्व और प्रॉफिट में लगातार सुधार हुआ है. इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी लाने और स्वच्छ परिवहन समाधानों के साथ हमारा ध्यान इस तेजी से बढ़ते बाजार में हमारे मजबूत नेतृत्व की स्थिति को दर्शाता है. एक मजबूत और जुझारू टीम के नेतृत्व में, हमारा समूह स्वच्छ प्रौद्योगिकी, प्रोडक्ट इनोवेशन और डिजाइन में प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के निर्माण में निवेश कर रहा है."
VIDEO : दुनिया की आबादी ने छू लिया 'मील का पत्थर', इस साल तक चीन को पीछे छोड़ देगा भारत
टैग्स