होम / बिजनेस / GREAT से सुधरेगी इन स्‍टार्टअप की स्थिति, इतने लाख का अनुदान देगी सरकार 

GREAT से सुधरेगी इन स्‍टार्टअप की स्थिति, इतने लाख का अनुदान देगी सरकार 

सरकार ये मदद सिर्फ कपड़ा उद्योग से जुड़े स्‍टार्टअप और इन्‍क्‍यूबेटरों को मदद देने के लिए बनाई है. सरकार ने इस योजना को GREAT नाम दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में नए टेक्‍सटाइल पार्कों का जाल बिछाने की घोषणा करने के बाद अब सरकार चाहती है कि इसकी तकनीक में इजाफा हो. इसी कड़ी में सरकार ने योजना बनाई है कि वो कपड़ा क्षेत्र में काम कर रहे स्‍टार्टअप को 50 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद देगी. सरकार ने इस योजना को GREAT (ग्रांट फॉर रिसर्च एंड एंटरप्रिन्‍योरशिप एक्रॉस एस्‍पायरिंग इनोवेटर्स इन टेक्‍नीकल टेक्‍सटाइल) नाम दिया है. इस योजना के तहत मिलने वाली ग्रांट 18 महीनों के लिए दी जाएगी.

क्‍या बोले टेक्‍सटॉइल सेक्रेट्री? 
इस पूरे मामले को लेकर टेक्‍सटॉइल सेक्रेट्री राजीव त्‍यागी ने कहा कि इस योजना के तहत 50 लाख रुपये की मदद 18 महीने के लिए दी जाएगी. इस योजना में सबसे विशेष ये है कि किसी भी स्‍टार्टअप को काम करते हुए कम से कम 5 साल का समय हो चुका हो. उन्‍होंने योजना के मकसद के बारे में विस्‍तार से बताते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि इस क्षेत्र में और तकनीक को विकसित किया जाए, जिससे हाई क्‍वॉलिटी नौकरियों को पैदा किया जा सके. ये योजना व्‍यवसाय के साथ-साथ प्रोडक्‍ट में तकनीक को आगे बढ़ाने वालों को ध्‍यान में रखकर बनाई गई है. उन्‍होंने ये भी बताया कि सरकार बिना किसी रॉयल्‍टी या इक्विटी के अनुदान सहायता के रूप में 50 लाख रुपये की मदद करेगी.इस योजना में इन्‍क्‍यूबेटरों को केवल 10 प्रतिशत योगदान देना होगा. 

ऑनलाइन पोर्टल से कर सकेंगे आवेदन 
टेक्‍सटाइल सचिव ने कहा कि जो लोग इसके लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन करना चाहते हैं वो लोग ऑनलाइन पोर्टल के जरिए इसमें आवेदन कर सकते हैं. ये योजना राष्‍ट्रीय तकनीकी कपड़ा मिशन के अंतर्गत काम करेगी. सरकार इस योजना के तहत 100-150 स्‍टार्टअप को इस तरह की मदद देने की योजना बना रही है. इसके अतिरिक्‍त इन्‍क्‍यूबेटरों को मदद करने के लिए अनुदान सहायता का 10 प्रतिशत तक दिया जाएगा. उन्‍होंने ये भी कहा कि अगर किसी इन्‍क्‍यूबेटर को इसके तहत मदद चाहिए तो उसके द्वारा 10 प्रतिशत का निवेश  किया गया हो. 

किस किस तरह टेक्‍सटाइल इंडस्‍ट्री पर लागू होगी ये योजना 
इस योजना का सबसे अहम सवाल ये है कि आखिर ये योजना किस तरह की टेक्‍सटाइल इंडस्‍ट्री पर लागू होगी. इस योजना के तहत कृषि वस्‍त्र, भवन निर्माण वस्‍त्र, भू वस्‍त्र, घरेलू वस्‍त्र, चिकित्‍सा वस्‍त्र, मोबाइल वस्‍त्र, चिकित्‍सा वस्‍त्र, सुरक्षा वस्‍त्र, खेल वस्‍त्र सहित तकनीकी वस्‍त्र क्षेत्रों में मदद की जाएगी. इस योजना के तहत जो भी स्‍टार्टअप और इन्‍क्‍यूबेटरों का चयन होगा उनके बीच एक कांट्रैक्‍ट साइन किया जाएगा. इस योजना के तहत 151.02 करोड़ रुपये स्‍वीकृत किए गए हैं, जिसमें 105.55 करोड़ के 15 आवेदन सार्वजनिक संस्‍थानों से हैं. वहीं 28 उत्‍पादों पर दो नए क्‍यूसीओ जल्‍द ही आने जा रहे हैं. इनमें 19 जियोटेक्‍सटाइल से, 12 सुरक्षात्‍मक वस्‍त्रों सहित 31 तकनीकी वस्‍त्र उत्‍पादों के लिए दो क्‍यूसीओ जल्‍द ही आने जा रहे हैं. ये 7 अक्‍टूबर 2023 से प्रभावी होंगे. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago