होम / बिजनेस / अमेरिका में ग्रीन कार्ड चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी,  ग्रीन कार्ड को लेकर आई ये खबर 

अमेरिका में ग्रीन कार्ड चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी,  ग्रीन कार्ड को लेकर आई ये खबर 

अमेरिका में ग्रीन कार्ड वहां की सरकार द्वारा जारी किए जाने वाला स्‍थायी निवास कार्ड है जो विदेशियों को स्‍थायी रुप से रहने का अधिकार देता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जिन लोगों ने अमेरिका में ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन किया है उनके लिए वहां से गुड न्‍यूज निकल कर आई है. अमेरिकी सांसदों राजा कृष्‍णमूर्ति सहित 56 सांसदों ने बाइडेन प्रशासन को पत्र लिखकर ग्रीन कार्ड आवेदकों की प्रतीक्षा सूची को मौजूदा करने का आग्रह किया है. मौजूदा करने का मतलब ये है कि ग्रीन कार्ड उपलब्‍ध है और अब इसके लिए इंतजार नहीं करना होगा. 56 सांसदों ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और गृह सुरक्षा विभाग से हाई स्‍कील्‍ड रोजगार धारक लोगों को वीजा देने का आग्रह किया है.

क्‍या होता है ग्रीन कार्ड 
ग्रीन कार्ड, जिसे आधिकारिक तौर पर स्थायी निवासी कार्ड के रूप में जाना जाता है, अमेरिका में भारत से गए लोगों को सबूत के तौर पर जारी किया जाने वाला एक दस्तावेज है कि धारक को स्थायी रूप से रहने का विशेषाधिकार दिया गया है. ग्रीन कार्ड को वहां की नागरिकता के तौर पर भी देखा जाता है. 

हाल ही में हुई थी इस मामले को लेकर जांच 
इस मामले को लेकर हाल ही में अमेरिकी नागरिक एवं आव्रजन सेवा ने पिछले महीने एक बयान में कहा था कि वर्ष 2022-23 और 2023-24 के H1B  साक्ष्‍यों के आधार पर उसने व्‍यापक जांच की है. H1B जारी करने का काम वहां USCIS करती है.  इस संस्‍था ने पिछले महीने ही अपने एक बयान में कहा था कि वो इस मामले में आपराधिक अभियोजन के लिए कानूनी सलाह ले रहा है. इसने ये भी कहा था कि कुछ कंपनियां वीजा पाने की अपनी संभावना को बढ़ाने के लिए एक ही आवेदकों को कई बार लॉटरी में शामिल करवा रही हैं. 

क्‍या बोले पत्र लिखने वाले राजामूर्ति 
अमेरिकी सरकार को पत्र लिखने वाले कांग्रेसी राजा कृष्णमूर्ति ने कहा, मुझे हमारे कानूनी आव्रजन प्रणाली में नौकरशाही देरी को संबोधित करने के लिए बाइडेन प्रशासन से आग्रह करने में अपने सहयोगियों के साथ शामिल होने पर गर्व है. उन्‍होंने कहा कि इस देरी के कारण हमारी अर्थव्यवस्था धीमी हो रही है और कई परिवार अधर में लटके हुए हैं. उन्होंने कहा, मौजूदा कानून के तहत अपने अधिकार का उपयोग करके, प्रशासन हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और नौकरियां पैदा करने में मदद करते हुए इस बोझ को कम कर सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

25 minutes ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

2 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

2 hours ago

क्या बैंकिंग सिस्टम में बढ़ेगी नकदी? RBI गवर्नर ने लिक्विडिटी पर साफ किया रुख

केंद्रीय बैंक ने फिलहाल कोई नया लिक्विडिटी बूस्टर नहीं दिया, लेकिन गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भरोसा दिलाया कि जरूरत के मुताबिक बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त नकदी उपलब्ध कराई जाती रहेगी.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमान, घटाया महंगाई का आकलन; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि घरेलू मांग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की मजबूती से अर्थव्यवस्था को समर्थन मिल रहा है, हालांकि वैश्विक जोखिमों को देखते हुए सतर्कता अभी भी जरूरी है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

2 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

25 minutes ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

1 hour ago