होम / बिजनेस / Gautam Adani और मोदी सरकार को लेकर इस दिग्गज इन्वेस्टर ने कही बड़ी बात

Gautam Adani और मोदी सरकार को लेकर इस दिग्गज इन्वेस्टर ने कही बड़ी बात

राजीव जैन और उनकी GQG पार्टनर ने भारतीय शेयर बाजार में 13 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है. GQG भारत में और निवेश करने के बारे में भी सोच रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) को लेकर अक्सर यह आरोप लगते रहते हैं कि उनकी तरक्की का ग्राफ मोदी सरकार (Modi Government) के कार्यकाल में खड़ा हुआ है. विपक्ष यह भी कहता रहा है कि मोदी सरकार की नीतियां अडानी को फायदा पहुंचाने के हिसाब से डिजाइन की जाती हैं. अब इन आरोपों में सच्चाई है या नहीं, ये एक अलग मुद्दा है लेकिन आज अडानी ग्रुप एक ऐसे मुकाम पर आ गया है, जहां उसकी ग्रोथ को लेकर विश्वास तेजी से बढ़ रहा है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बावजूद दिग्गज इन्वेस्टर्स समूह में पैसा लगाने को तैयार हैं. 

अडानी के संकटमोचक हैं जैन
गौतम अडानी के संकटमोचक कहे जाने वाले राजीव जैन (Rajiv Jain) का तो यहां तक कहना है कि मोदी सरकार रहे या न रहे, अडानी ग्रुप का जलवा कायम रहेगा, ग्रुप लगातार विकास करता रहेगा. राजीव अमेरिकी फर्म GQG पार्टनर्स के चेयरमैन हैं. मालूम हो कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का दौर जारी था और उनकी दौलत लगातार गिरती जा रही थी, तब राजीव जैन ने अडानी ग्रुप में अरबों रुपए इन्वेस्ट किए थे. जिसके चलते दूसरे निवेशकों में भी समूह के प्रति भरोसा बहाल हुआ था. 

13 अरब डॉलर का निवेश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फंड मैनेजर राजीव जैन और उनकी GQG पार्टनर ने भारतीय शेयर बाजार में 13 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है. GQG भारत में और निवेश करने के बारे में भी सोच रही है. जैन को गौतम अडानी की कंपनियों पर पूरा भरोसा है. उनका यह भी मानना है कि अडानी समूह के लिए कॉर्पोरेट गवर्नेंस और पॉलिटिकल रिस्क जैसा कुछ नहीं है. उनका कहना है कि अडानी ग्रुप की कंपनियों का जलवा कायम रहेगा, भले ही भारत में मोदी सरकार रहे या न रहे. बता दें कि जीक्यूजी पार्टनर्स ने FMCG कंपनी ITC, सन फार्मा, SBI, ICICI बैंक और HDFC के अलावा गौतम अडानी ग्रुप की कंपनियों में भी पैसा लगाया हुआ है.  

इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में बड़ी भूमिका
राजीव जैन का कहना है कि उन्हें भारत के प्राइवेट बैंक, IT और कंजूमर कंपनियों पर भरोसा है. उनके मुताबिक, इंफ्रास्ट्रक्चर भारत के ग्रोथ में नई स्टोरी की तरह साबित हो सकता है. जैन का कहना है कि भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण और इसे तेजी से आगे बढ़ाने में अडानी ग्रुप की कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी है और इसका मोदी सरकार से कोई संबंध नहीं है. लिहाजा, केंद्र में मोदी की सरकार रहे या न रहे, अडानी ग्रुप की कंपनियों के कामकाज पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. समूह विकास करता रहेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

20 minutes ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

3 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

4 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

13 hours ago

बड़ी खबरें

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

20 minutes ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

3 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

4 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

18 hours ago