✕

होम / बिजनेस / जीपीएस रिन्यूएबल्स और सीएसआईआर-एनसीएल ने लॉन्च की स्वदेशी एथेनॉल-टू-एसएएफ तकनीक ‘एनजी एसएएफ’

जीपीएस रिन्यूएबल्स और सीएसआईआर-एनसीएल ने लॉन्च की स्वदेशी एथेनॉल-टू-एसएएफ तकनीक ‘एनजी एसएएफ’

भारत का पहला कमर्शियल-स्केल एथेनॉल-टू-जेट फ्यूल प्लांट बनाने की तैयारी. एचईएफए आधारित एसएएफ के विकल्प के रूप में उभरेगी यह तकनीक

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी जीपीएस रिन्यूएबल्स ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च – नेशनल केमिकल लेबोरेटरी (सीएसआईआर-एनसीएल) के साथ साझेदारी कर स्वदेशी तकनीक ‘एनजी एसएएफ’ पेश की है. इस तकनीक के जरिए एथेनॉल से सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) का उत्पादन कमर्शियल स्तर पर संभव होगा. यही तकनीक मेथेनॉल से भी एसएएफ बना सकती है.

इस साझेदारी के तहत जीपीएस रिन्यूएबल्स सीएसआईआर-एनसीएल के पेटेंटेड कैटेलिस्ट पर आधारित तकनीक विकसित करने में निवेश करेगी. यह तकनीक वन-स्टेप ओलिगोमेराइजेशन प्रोसेस पर आधारित है, जिसमें छोटे अणुओं को जोड़कर एविएशन टरबाइन फ्यूल जैसे बड़े अणु बनाए जाते हैं. दुनिया में कई कंपनियों ने एथेनॉल-टू-जेट प्रक्रिया को लैब स्तर पर आजमाया है, लेकिन कमर्शियल स्केल पर सफलता अभी तक नहीं मिली है. अब जीपीएस रिन्यूएबल्स को इस तकनीक के एक्सक्लूसिव कमर्शियल अधिकार प्राप्त हैं.

वर्तमान में एसएएफ का कमर्शियल उत्पादन मुख्यतः एचईएफए (हाइड्रोप्रोसेस्ड एस्टर्स एंड फैटी एसिड्स) मार्ग से होता है, जिसमें यूज़्ड कुकिंग ऑयल (यूसीओ) और एनिमल फैट्स जैसे फीडस्टॉक इस्तेमाल किए जाते हैं. लेकिन भारत में यूसीओ का संगठित कलेक्शन सिस्टम नहीं है और इसके आयात पर एफएसएसएआई की पाबंदी है. ऐसे में देश में एचईएफए आधारित उत्पादन स्केलेबल नहीं है. इस पृष्ठभूमि में, कृषि-बायोमास से बनने वाला 2जी एथेनॉल एनजी एसएएफ परियोजना का मुख्य फीडस्टॉक होगा.

जीपीएस रिन्यूएबल्स के सीटीओ गोमतम रवि ने कहा, “हम सीएसआईआर-एनसीएल के साथ साझेदारी कर स्वदेशी और ब्रेकथ्रू एसएएफ तकनीक ला रहे हैं, जो भारत को एसएएफ उत्पादन में अग्रणी बना सकती है. अब तक कोई भी कंपनी एथेनॉल से इंडस्ट्रियल स्तर पर एसएएफ बनाने में सफल नहीं हुई है. एनजी एसएएफ के जरिए हम यह बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं.”

सीएसआईआर-एनसीएल के निदेशक डॉ. आशीष लेले ने कहा, “हमारा पेटेंटेड ओलिगोमेराइजेशन प्रोसेस आधारित यह स्वदेशी समाधान एविएशन सेक्टर को डिकार्बोनाइज करने में गेम-चेंजर साबित हो सकता है. वैज्ञानिक अनुसंधान और उद्योग के सहयोग से वैश्विक चुनौतियों के लिए व्यावहारिक समाधान तैयार किए जा सकते हैं.”

जीपीएस रिन्यूएबल्स के को-फाउंडर और सीईओ मैनक चक्रवर्ती ने कहा कि एनजी एसएएफ परियोजना के पीछे उद्योग के दिग्गजों की टीम है, जिनमें डॉ. अंजन रे (पूर्व निदेशक, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पेट्रोलियम), डॉ. अरविंद लाली (आईसीटी मुंबई), और पेट्रोफैक, पेट्रोनास, एलएंडटी जैसी कंपनियों के अनुभवी इंजीनियर शामिल हैं.

यह साझेदारी भारत को स्वदेशी फीडस्टॉक आधारित एसएएफ नवाचार में वैश्विक नेतृत्व दिलाने और एविएशन फ्यूल के डिकार्बोनाइजेशन की दिशा में ठोस कदम उठाने का लक्ष्य रखती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

15 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

19 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

19 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

21 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

4 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

2 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

4 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

4 hours ago