✕

होम / बिजनेस / इन 5 बैंकों में अपनी हिस्सेदारी कम करने वाली है सरकार, सामने आया बड़ा अपडेट

इन 5 बैंकों में अपनी हिस्सेदारी कम करने वाली है सरकार, सामने आया बड़ा अपडेट

पिछले कुछ समय में सरकारी बैंकों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है. उनके NPA में भी गिरावट आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकार आने वाले समय में 5 बैंकों में अपनी हिस्सेदारी कम कर सकती है. SEBI के नियमों के चलते सरकार इन बैंकों में अपनी हिस्सेदारी को घटाकर 75 प्रतिशत से नीचे लाने की योजना बना रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मानदंडों का पालन करने के लिए सरकार बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB), यूको बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच सकती है.  

7 ने पूरा किया अनुपालन
रिपोर्ट्स में वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी के हवाले से बताया गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र के कुल 12 बैंकों (PSBs) में से चार 31 मार्च 2023 तक MPS नियमों का अनुपालन कर चुके थे और चालू वित्त वर्ष में 3 और PSB ने मिनिमम 25 प्रतिशत पब्लिक शेयरहोल्डिंग का अनुपालन पूरा कर लिया है. शेष 5 सरकारी बैंकों ने इसके लिए योजना बनाई है. बता दें कि पिछले कुछ वक्त में सरकारी बैंकों स्थिति में काफी सुधार हुआ है. इन बैंकों का NPA घटा है और मुनाफे में भी इजाफा देखने को मिला है. 

किस बैंक में कितनी हिस्सेदारी
पंजाब एंड सिंध बैंक में सरकार की 98.25% हिस्सेदारी है. इंडियन ओवरसीज बैंक में 96.38%, यूको बैंक में 95.39% सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 93.08% और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सरकार के पास 86.46 प्रतिशत हिस्सेदारी है. बाजार नियामक सेबी के अनुसार, सभी लिस्टेड कंपनियों के लिए पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों का पालन करना जरूरी है. हालांकि, सेबी ने सरकारी बैंकों को विशेष छूट दी है. जिसके तहत उनके पास 25 प्रतिशत पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियम को पूरा करने के लिए अगस्त, 2024 तक का समय है. 

उड़ान पर बैंकों के शेयर
इन बैंकों के शेयर मार्केट में प्रदर्शन की बात करें, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर आज 7.38% की उछाल के साथ 58.20 रुपए पर पहुंच गए हैं. इस साल अब तक ये शेयर 27.49% चढ़ चुके हैं.  इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयर भी 7.87% की तेजी के साथ 61 रुपए पर बंद हुए हैं. इस साल अब तक ये शेयर 39.91% का रिटर्न दे चुका है. UCO Bank के शेयर के लिए भी आज का दिन शानदार रहा. बैंक का शेयर करीब 10 प्रतिशत चढ़कर 52.95 रुपए पर पहुंच गया है. इसी तरह, पंजाब एंड सिंध के शेयर 8.97% की उछाल के साथ 60.15 रुपए पर पहुंच गए. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर आज 11.28% चढ़कर 60.20 रुपए पर बंद हुए हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

19 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

19 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

20 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

22 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

20 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.