✕

होम / बिजनेस / Voda-Idea को लेकर Wait & Watch की स्थिति में है सरकार, आखिर क्या है माजरा?

Voda-Idea को लेकर Wait & Watch की स्थिति में है सरकार, आखिर क्या है माजरा?

केंद्र सरकार के पास टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया में करीब 31 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्थिक संकट से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) को लेकर सरकार वेट एंड वॉच की स्थिति में है. सरकार कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम करना चाहती है, लेकिन मौजूदा स्थिति में ऐसा करना उसे घाटे का सौदा लग रहा है. इसलिए वो सही मौके के इंतजार में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक कार्यक्रम में टेलीकॉम सेक्रेटरी नीरज मित्तल ने कहा कि सरकार नकदी संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया में अपनी हिस्सेदारी कम करने का फैसला सही समय पर लेगी, सरकार किसी जल्दबाजी में नहीं है. हालांकि, उन्होंने इसके लिए कोई तय समयसीमा नहीं बताई.

इतनी है सरकार की हिस्सेदारी
एक्सपर्ट्स का मानना है कि वोडाफोन आइडिया (Vi) के लिए मौजूदा समय अनुकूल नहीं है. कंपनी वित्तीय संकट में घिरी हुई है. स्टॉक मार्केट में भी उसका प्रदर्शन खास अच्छा नहीं है. ऐसे में यदि सरकार हिस्सेदारी कम करती है, तो उसे उम्मीद अनुरूप रिटर्न नहीं मिल पाएगा. इसलिए वह सही मौके के इंतजार में है. केंद्र सरकार 31% हिस्सेदारी के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया की सबसे बड़ी शेयरधारक है. बता दें कि  कंपनी के बोर्ड ने 27 फरवरी को अपने प्रमोटरों से इक्विटी और डेट के जरिए 45000 करोड़ रुपए तक का फंड जुटाने की योजना को मंजूरी दी थी.

इस तरह सरकार को मिला स्टेक
वोडाफोन-आइडिया में सरकार की हिस्सेदारी का रास्ता पिछले साल साफ हुआ था. दरअसल, पिछले साल की शुरुआत में सरकार ने वोडा-आइडिया के करीब 16,133 करोड़ रुपए से अधिक के बकाया कर्ज को इक्विटी शेयर में बदलने को मंजूरी दी थी. इसके बाद कंपनी की तरफ से सरकार को बकाया राशि की कीमत के बराबर शेयर जारी किए गए. करेगी. इस तरह वोडाफोन-आइडिया में सरकार की भी हिस्सेदारी हो गई. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया था कि वो सरकार को बकाया कर्ज के बदले इक्विटी शेयर जारी करेगी, जिनकी फेस वैल्यू 10 रुपए होगी. कंपनी ने आगे कहा था कि दूरसंचार मंत्रालय ने एक आदेश पारित किया है, जिसमें कंपनी को निर्देश दिया कि वह स्पेक्ट्रम नीलामी की किश्तों को टालने से संबंधित ब्याज और एडजस्टेड ग्रॉस रिवेन्यु (AGR) बकाये को इक्विटी शेयरों में बदले, जिसे भारत सरकार को जारी किया जाएगा.

ऐसा है कंपनी के शेयरों का हाल
वहीं, शेयर मार्केट में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें, तो Vi के शेयर शुक्रवार दोपहर सवा एक बजे तक 5.49% की बढ़त के साथ 14.40 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इन शेयरों ने 18.64% की बड़ी गिरावट देखी है. इस साल अब तक ये शेयर 15.29% नीचे आ गया है. 2015 में कंपनी के शेयर 100 रुपए के ऊपर ट्रेड कर रहे थे और आज इसकी वैल्यू 20 रुपए भी नहीं है. वोडाफोन-आइडिया के शेयर का 52 सप्ताह का हाई 18.40 रुपए है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.