होम / बिजनेस / सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर को लेकर उठाया बड़ा कदम 

सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर को लेकर उठाया बड़ा कदम 

सरकार की ओर से जारी की गई एक अधिसूचना में लैपटॉप और कंप्यूटर के आयात पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा है कि इनके आयात की तभी अनुमति दी जाएगी जब इसके लिए वैध लाइसेंस होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केन्‍द्र सरकार ने एक कई इलेक्‍ट्रॉनिक आइटम के आयात को लेकर प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार की अधिसूचना के अनुसार लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कंप्यूटर का आयात अब नहीं किया जा सकेगा. सरकार ने साफ कर दिया है कि उसके द्वारा बैन किए आयातित सामानों को देश में लाने की अनुमति तभी दी जाएगी जब उसके लिए लाइसेंस मौजूद होगा.

क्‍या कहती है कॉमर्स मंत्रालय की अधिसूचना 
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा है कि ‘एचएसएन 8741 के तहत आने वाले लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर और अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर और सर्वर का आयात पूरी तरह से 'प्रतिबंधित' होगा. मंत्रालय ने कहा कि बैगेज नियमों के तहत आयात पर प्रतिबंध लागू नहीं होंगे. बैगेज नियम का मतलब उन जांचों से है, जिसमें भारतीय सीमा में प्रवेश करने या छोड़ने वाले प्रत्येक यात्री को सीमा शुल्क के तहत गुजरना पड़ता है. मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा है कि एक लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर, या अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर के आयात के लिए आयात लाइसेंस आवश्यकताओं से छूट होगी, जिसमें डाक या कूरियर, ई-कॉमर्स पोर्टल से खरीदे गए कंप्यूटर भी शामिल हैं. आयात लागू शुल्क के भुगतान के अधीन होगा.

लेकिन इन सामानों को रखा गया है बाहर 
मंत्रालय ने कुछ सामानों को इस प्रतिबंध से बाहर रखा है. उनमें रिसर्च एंड डेवलपमेंट, टेस्टिंग, बेंचमार्किंग, मूल्यांकन, मेंटीनेंस और फिर से निर्यात किए जाने वाले सामान और उत्पाद विकास उद्देश्यों के लिए प्रति खेप 20 ऐसी वस्तुओं के लिए आयात लाइसेंस की आवश्‍यकता नहीं होगी. इन आयातों को केवल इस आधार पर अनुमति दी जाएगी कि उनका उपयोग दिए गए कारणों के लिए हो रहा हो. मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में ये भी कहा है कि एक बार इनका मकसद पूरा होने के बाद उत्पादों को उपयोग से परे नष्ट कर दिया जाएगा या फिर से निर्यात किया जाएगा.

इनके लिए नहीं होगी लाइसेंस की जरूरत 
सरकार ने कुछ सामानों को उस कैटेगिरी में भी रखा है जिनको इंपोर्ट करने के लिए आपको लाइसेंस की भी जरूरत नहीं होगी. अधिसूचना में कहा गया है, ‘विदेश में मरम्मत किए गए सामानों के पुन: आयात के संबंध में या वस्तुओं की मरम्मत और वापसी के लिए प्रतिबंधित आयात के लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होगी. आदेश में कहा गया है कि लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर और अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर और सर्वर, जो कि कैपिटल गुड्स का एक अनिवार्य हिस्सा है, को आयात लाइसेंसिंग आवश्यकताओं से छूट दी जाएगी.


  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

6 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

8 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

9 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

11 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

13 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

8 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

3 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

5 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

6 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

11 hours ago