होम / बिजनेस / हाईवे पर सफर करना होगा और आरामदायक, भारत में आ रहा है GPS आधारित टोल सिस्टम

हाईवे पर सफर करना होगा और आरामदायक, भारत में आ रहा है GPS आधारित टोल सिस्टम

पुराने हाईवे टोल प्लाजा के विकल्प के रूप में भारत सरकार 6 महीनों में GPS-आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम के साथ नई टेक्नोलॉजी को भी देश में लेकर आएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इंडस्ट्री बॉडी CII (कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री) द्वारा आयोजित किये गए एक कार्यक्रम के दौरान केन्द्रिय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि देश में मौजूद पुराने हाईवे टोल प्लाजा के विकल्प के रूप में भारत सरकार अगले 6 महीनों में GPS-आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम के साथ-साथ नई टेक्नोलॉजी को भी देश में लेकर आएगी. नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार द्वारा यह कदम हाईवे पर मौजूद ट्रैफिक को कम करने के लिए उठाया जा रहा है. साथ ही नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से यात्रा करने वाले यात्रियों से उतना ही टोल वसूला जाएगा जितना उन्होंने हाईवे पर ट्रेवल किया होगा. 

NHAI को टोल प्लाजा से होती है इतनी कमाई
इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने आगे कहा कि राज्य के अंतर्गत काम करने वाली NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) को टोल के माध्यम से इस वक्त लगभग 40,000 करोड़ रुपयों की कमाई होती है और आने वाले 2 से 3 सालों में यह कमाई बढ़कर 1.40 लाख करोड़ के आंकड़े तक पहुंच जायेगी. भारत सरकार GPS आधारित टोल सिस्टम के साथ-साथ नई टेक्नोलॉजी पर भी अपना ध्यान लगा रही है ताकि देश में मौजूद टोल प्लाजा को बदला जा सके. हम आने वाले 6 महीनों में ये नई टेक्नोलॉजी भारत में ले आयेंगे. 

टोल प्लाजा पर भीड़ हुई कम
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ऑटोमैटिक नंबर प्लेट की पहचान से जुड़े एक बहुत ही अहम् और नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने जा रहा है जिसमें कैमरे की मदद से अपने आप ही नंबर प्लेट को पहचान लिया जाएगा और इससे गाड़ियों को बिना रोके ही अपने आप टोल इकट्ठा कर लिया जाएगा. साल 2018 से 2019 के बीच टोल प्लाजा पर गाड़ियों को एवरेज स्तर पर 8 मिनट तक इन्तजार करना पड़ता था. Fastag के आने के बाद साल 2020 से 2021 और 2021 से 2022 के बीच गाड़ियों द्वारा टोल प्लाजा पर इन्तजार करने के समय में गिरावट आई और अब गाड़ियों को प्लाजा पर मात्र 47 सेकंड्स का इन्तजार करना होता है. 

कहीं-कहीं अभी भी टोल प्लाजा पर लम्बी है लाइन
हालांकि कुछ जगहों पर, खासकर शहर के करीबी हिस्सों में गाड़ियों द्वारा इन्तजार करने के समय में भारी गिरावट आई है लेकिन घनी जनसंख्या वाले छोटे टाउन क्षेत्रों में पीक आवर्स के दौरान अभी भी टोल प्लाजा पर गाड़ियों को काफी लंबा इन्तजार करना पड़ता है. इतना ही नहीं, कार्यक्रम के दौरान सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने क्वालिटी के साथ समझौता किये बिना हाईवे बनाने की कीमतों को कम करने की जरूरत पर भी जोर दिया. 
 
यह भी पढ़ें: क्‍या वास्‍तव में डूबने वाले हैं नोएडा के एक दर्जन से ज्‍यादा बिल्‍डर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

8 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

9 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

9 hours ago

बड़ी खबरें