होम / बिजनेस / मार्केट में जल्द आ रहा है ये बड़ा IPO, सरकार ने शुरू कर दी है तैयारियां

मार्केट में जल्द आ रहा है ये बड़ा IPO, सरकार ने शुरू कर दी है तैयारियां

DIPAM (डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट) ने हाल ही में SEBI के साथ रजिस्टर्ड मर्चेंट बैंकों से बोली की शुरुआत करने को कहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत सरकार IREDA (इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी) में 25% हिस्से को पब्लिक करने के लिए एक नए IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) को जारी करने की प्लानिंग कर रही है. इतना ही नहीं, सरकार इस IPO की प्रक्रिया को मैनेज करने के लिए मर्चेंट बैंकों की खोज भी कर रही है. 

जल्द हो सकती है बोली की शुरुआत
DIPAM (डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट) ने हाल ही में SEBI के साथ रजिस्टर्ड केटेगरी-1 के मर्चेंट बैंकों से बोली की शुरुआत करने को कहा है. DIPAM ने इन बैंकों को अकेले या फिर एक संघ के तौर पर कैपिटल मार्केट में पब्लिक ऑफरिंग के अपने अनुभव और विशेष जानकारी के आधार पर इस बोली में भाग लेने को कहा है. इतना ही नहीं, DIPAM ने इन बैंकों से BRLM (बुक रनिंग लीड मैनेजर) की भूमिका निभाते हुए IPO की प्रक्रिया के दौरान भारत सरकार और IREDA को सहयोग करने और उन्हें एडवाइज देने के लिए भी कहा है.

क्या करता है BRLM? 
BRLM, सरकार या IREDA को IPO की टाइमिंग और IPO के तौर तरीकों के बारे में एडवाइज करेगा, रेगुलेटरी के नियमों के बारे में जानकारी देगा, इन्वेस्टर्स का इंटरेस्ट प्राप्त करने के लिए रोड शो करेगा और पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी लेगा. सरकार लगभग 3 मर्चेंट बैंकों को नियुक्त करेगी और बोली सबमिट करने की आखिरी तारीख 28 अप्रैल 2023 है.

क्या है IREDA? 
IREDA, MNRE (मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी) की संस्था के अंतर्गत काम करता है. IREDA रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी एफिशिएंसी के प्रोजेक्टों की फाइनेंसिंग भी करता है. पिछले महीने CCEA (कैबिनेट कमेटी ऑन इकॉनोमिक अफेयर्स) ने IREDA में मौजूद सरकारी हिस्से को IPO के तौर पर जारी करके IREDA की लिस्टिंग द्वारा फंडिंग इकट्ठा करने की मंजूरी दे दी थी. 

IREDA की परफॉरमेंस
हाल ही में मार्च 2022 में भारत सरकार ने IREDA में 1500 करोड़ रुपयों की कीमत की कैपिटल लगायी थी. IREDA एक NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) है. 31 मार्च 2023 को IREDA का पेड-अप कैपिटल लगभग 2284.60 करोड़ रुपये था. IREDA की नेट-वर्थ 5,268.11 करोड़ रुपये थी और टैक्स की कटौती के बाद IREDA का प्रॉफिट लगभग 633.53 करोड़ रुपये था. 
 
यह भी पढ़ें: Reliance Capital को मिल रही है बस तारीख पर तारीख, सेकंड राउंड की नीलामी फिर टली

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

1 day ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

1 day ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.