✕

होम / बिजनेस / बोला कुछ...दावे कुछ और मिला कुछ और? ऐसे भ्रामक विज्ञापनों पर सरकार ने जारी की गाइडलाइन

बोला कुछ...दावे कुछ और मिला कुछ और? ऐसे भ्रामक विज्ञापनों पर सरकार ने जारी की गाइडलाइन

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से पिछले महीने जारी निर्देशों के मुताबिक, सभी नए प्रिंट, टेलीविजन और रेडियो विज्ञापनों के लिए स्व-घोषणा देना जरुरी होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने भ्रामक विज्ञापनों के रोकथाम के लिए गाइडलाइन्स जारी की है. सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बयान जारी कर कहा कि 18 जून से सभी टीवी, प्रिंट,डिजिटल और रेडियो पर दिखाए और चुनाए जाने वाले विज्ञापनों को स्व-घोषणा प्रमाणपत्र जारी करना होगा. मंत्रालय ने कहा, टीवी, प्रिंट,डिजिटल और रेडियो पर सभी नए विज्ञापनों के लिए स्व-घोषणा प्रमाणपत्र (SDC) अनिवार्य कर दिया गया है. 

SC के आदेश के बाद उठाया गया कदम

यह अनिवार्यता 7 मई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आई है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि सभी विज्ञापनदाता और उनकी एजेंसियों को किसी भी विज्ञापन को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले SDC जमा करना होगा. कोर्ट ने SDC के बिना विज्ञापनों को प्रसारित या प्रकाशित नहीं करने के निर्देश दिए हैं. मालूम को कि स्व-घोषणा प्रमाणपत्र (SDC) यह सत्यापित करता है कि विज्ञापन भ्रामक नहीं और मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन किया गया है. विज्ञापनदाताओं को संबंधित प्रसारक या प्रकाशक को उनके रिकॉर्ड के लिए SDC अपलोड करने का प्रमाण देना होगा.

आखिर ऐसा क्या हुआ कि विदेशी एयरलाइन्स ने दे डाली भारत छोड़ने की धमकी?

नया नियम 18 जून से लागू होगा

टीवी और रेडियो विज्ञापनों के मामले में स्व-घोषणा प्रमाणपत्र को 'ब्रॉडकास्ट सेवा' पोर्टल पर और प्रिंट, डिजिटल और इंटरनेट विज्ञापनों के लिए भारतीय प्रेस परिषद की वेबसाइट पर डालना होगा. इस स्व- घोषणा प्रमाणपत्र पर विज्ञापनदाता या विज्ञापन एजेंसी के अधिकृत प्रतिनिधि के हस्ताक्षर भी होने चाहिए. सभी विज्ञापनदाताओं और विज्ञापन एजेंसियों को 18 जून, 2024 या उसके प्रकाशित होने वाले सभी नए विज्ञापनों के लिए यह प्रमाणपत्र हासिल करना जरूरी है. सभी हितधारकों को स्व-प्रमाणन की प्रक्रिया से परिचित होने के लिए पर्याप्त समय प्रदान करने के लिए दो सप्ताह की बफर अवधि रखी गई है.

4 जून से एक्टिव हो गया पोर्टल

मंत्रालय ने टीवी और रेडियो विज्ञापनों के लिए अपने प्रसारण सेवा पोर्टल और प्रिंट और डिजिटल विज्ञापनों के लिए पीसीआई के पोर्टल पर एक नई सुविधा शुरू की है, जो विज्ञापनदाताओं और उनकी एजेंसियों को अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की अनुमति देगा. यह पोर्टल मंगलवार यानी 4 जून से एक्टिव हो गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

28 minutes ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

40 minutes ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

1 hour ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

2 hours ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

28 minutes ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

40 minutes ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

1 hour ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.