होम / बिजनेस / जम्मू कश्मीर में मिले लीथियम भंडार को लेकर सरकार कर सकती है ये फैसला
जम्मू कश्मीर में मिले लीथियम भंडार को लेकर सरकार कर सकती है ये फैसला
भारत दुनिया के कई देशों में लीथियम भंडार को पाने के लिए प्रयास कर रहा है. उसकी कोशिश है कि वो अपनी भविष्य की जरूरतों को पुरा कर पाए.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
जम्मू कश्मीर में मिले लीथियम भंडार की सरकार जल्द ही नीलामी कर सकती है. पिछले साल जम्मू कश्मीर में लीथियम का एक बड़ा भंडार मिला था. लीथियम वही पदार्थ है जो इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाने में काम आने वाली बैटरी में इस्तेमाल किया जा सकता है. इस भंडार को लेकर विदेश की कुछ कंपनियों ने भी दिलचस्पी दिखाई है.
कितना मिला था लीथियम का भंडार?
जम्मू कश्मीर में खुदाई के दौरान कोई 5.9 मिलियन लीथियम का भंडार मिला था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब सरकार इसकी नीलामी की तैयारी लगभग पूरी कर चुकी है. जम्मू कश्मीर इसकी नीलामी करेगा. इस बड़े ब्लाक की नीलामी के लिए कई विदेशी कंपनियों ने भी दिलचस्पी दिखाई है. ब्लाक के लिए जितनी कंपनियां आवेदन करेंगी सरकार को उतनी ही बड़ी बोली के जरिए ज्यादा राजस्व हासिल होगा.
सरकार दूसरे देशों के ब्लॉक के लिए भी कर रही है कोशिश
विदेशों में लीथियम ब्लॉक को पाने के लिए राज्यों के द्वारा गठित संगठन KABIL के माध्यम से अर्जेंटीना में कुछ ब्लॉक को पाने के अंतिम चरण में पहुंच चुका है. यही नहीं मीडिया रिपोर्ट ये भी कह रही है कि चिली में भी इसी तरह की एक खदान के लिए ये संगठन प्रयास कर रहा है. KABIL जो कि खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड का संक्षिप्त रूप है का गठन अगस्त 2019 में किया गया था. इसका मकसद ये है कि ये विदेशों में होने वाले लीथियम के ब्लॉक की नीलामी में भाग ले और देश के लिए इसे सुरक्षित करे.
ई वाहनों में होता है इस्तेमाल
लीथियम वो पदार्थ है जो ई वाहनों को चलाने वाली बैटरी में इस्तेमाल किया जाता है. भारत के लिए ई वाहनों की योजना को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि हम अपनी जरूरतों के अनुसार लीथियम की खदानों को सुरक्षित कर सकें.भारत इसीलिए आस्ट्रेलिया, अर्जेटीना और चिली जैसे देशों में इन ब्लॉक की नीलामी में भाग ले रहा है जिससे लीथियम का भंडार सुनिश्चित किया जा सके. जम्मू कश्मीर में मिला भंडार भारत की बड़ी जरूरत को पूरा कर सकता है.
टैग्स