✕

होम / बिजनेस / सरकार के इस कदम से Power Sector में बन सकता है कमाई का मौका, जानें कैसे

सरकार के इस कदम से Power Sector में बन सकता है कमाई का मौका, जानें कैसे

पावर सेक्टर की कई कंपनियों ने अपने निवेशकों को बीते कुछ समय में अच्छा रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पावर सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में कमाई का मौका बन सकती है. दरअसल, सरकार ने पावर कंपनियों को उपकरण खरीदने का आदेश दिया है. इसका मतलब है कि  कोयला पावर प्लांट लगाने के लिए कंपनियां अब बड़ी मात्रा में उपकरण खरीदेंगी. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पावर कंपनियों को कुल 33 अरब के उपकरण खरीदने के निर्देश दिए गए हैं. ऐसे में इस सेक्टर से किसी न किसी रूप में जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भी उछाल आ सकता है.  

बैठक में हुई थी चर्चा 
रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्रीय कैबिनेट के गठन के बाद बिजली मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी, जिसमें नए कोयले पर चलने वाले प्लांट्स के लिए टूल्स के ऑर्डर में तेजी लाने पर बात हुई थी. 2023 के 10 गीगावाट के ऑर्डर को छोड़कर, देश ने पिछले वर्षों में सालाना लगभग 2-3 गीगावाट क्षमता के लिए टूल्स के ऑर्डर दिए हैं. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकार के इस अभूतपूर्व कदम से सार्वजनिक क्षेत्र की NTPC और SJVN जैसी प्रमुख बिजली कंपनियों के साथ-साथ अडानी पावर और एस्सार पावर जैसी निजी कंपनियों द्वारा उपकरणों के लिए एक साल में रिकॉर्ड निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी. 

NHPC के शेयरों में उछाल
दरअसल, बिजली की बढ़ती मांग के मद्देनजर सरकार नए कोयला आधारित प्लांट शुरू करने पर भी जोर दे रही है. पिछले कुछ समय से बिजली की मांग में एकदम से काफी तेजी देखने को मिली है. जानकारों का मानना है कि सरकार के इस कदम से पावर सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. पावर सेक्टर के शेयर अच्छा रिटर्न दे रहे हैं. सरकारी कंपनी NHPC Ltd की ही बात करें, तो ये शेयर इस साल अब तक 53.14%  चढ़ चुका है. 101.30 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर में आज भी दो प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है.  

इनमें भी आज आई है तेजी 
SJVN के शेयर आज 3.97% की बढ़त हासिल करके 136.20 रुपए पर बंद हुए. इस साल अब तक ये शेयर 46.61% और पिछले एक साल में 221.61% का शानदार रिटर्न दे चुका है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 161.45 रुपए है. यानी अभी इसमें काफी गुंजाइश बाकी है. वहीं, प्राइवेट सेक्टर की पावर कंपनी Adani Power के शेयर भी उड़ान भर रहे हैं. 715.85 रुपए के भाव वाला शेयर इस साल अब तक 36.81% चढ़ चुका है. जबकि पिछले एक साल में इसने 188.13% का रिटर्न दिया है.इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 895.85 रुपए है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

5 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

5 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.