होम / बिजनेस / आप भी हैं हेयरफॉल की समस्या से परेशान? GorgyLook लाया नए हेयर-केयर प्रोडक्ट्स!

आप भी हैं हेयरफॉल की समस्या से परेशान? GorgyLook लाया नए हेयर-केयर प्रोडक्ट्स!

GorgyLook का कहना है कि कंपनी के प्रोडक्ट्स पूरी तरह केमिकल्स, टॉक्सिन, पैराबेन्स, सिंथेटिक रंगों और सिंथेटिक खुशबू से रहित हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछ्ले कुछ समय के दौरान दुनिया में बहुत ही बड़े-बड़े बदलाव हुए हैं. ऐसा ही एक बड़ा बदलाव है समय के साथ-साथ लोगों का केमिकल और टॉक्सिन वाले उत्पाद छोड़कर केमिकल रहित उत्पादों को अपनाना. दूसरी तरफ, पिछले कुछ समय के दौरान बालों के झड़ने की समस्या यानी हेयरफॉल की समस्या में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. 

हेयरफॉल की समस्या और कारक
दुनिया भर में कुछ बहुत ही किस्मती लोग होंगे जिन्हें हेयरफॉल की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा होगा. अन्यथा दुनिया के ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो इस समस्या से बहुत ही ज्यादा परेशान हैं. वैसे तो हेयरफॉल की समस्या के बहुत से विभिन्न कारक हो सकते हैं, लेकिन स्ट्रेस, लाइफस्टाइल और केमिकल वाले हेयर-केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना हेयरफॉल की समस्या के लिए जिम्मेदार प्रमुख कारणों में शामिल हैं. और यही वजह है कि लोग केमिकल वाले हेयर-केयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से छुटकारा पाना चाहते हैं. ऐसे ही लोगों के लिए GorgyLook हेयर-केयर प्रोडक्ट्स के नए लाइनअप को लेकर आया है. 

केमिकल फ्री है GorgyLook का प्रोडक्ट 
GorgyLook का कहना है कि कंपनी के प्रोडक्ट्स पूरी तरह केमिकल्स, टॉक्सिन, पैराबेन्स, सिंथेटिक रंगों और सिंथेटिक खुशबू से रहित हैं. GorgyLook, दुबई में बना एक प्रीमियम हेयर स्पेशलिस्ट ब्रैंड है. कंपनी का कहना है कि कई सालों की मेहनत के बाद GorgyLook ने एक ऐसा शैम्पू तैयार किया है जो मार्केट में उपलब्ध है. GorgyLook की मानें तो एक R&D टीम ने 100 से अधिक ऐसे घटकों की जांच की जिनका इस्तेमाल बालों से संबंधित समस्या को ठीक करने के लिए किया जाता है और फिर सबसे ज्यादा फायदा करने वाले 5 घटकों को चुनकर उनके इस्तेमाल से इस शैम्पू को तैयार किया है.

80,000 करोड़ की मार्केट
इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स की मानें तो उनका कहना है कि GorgyLook का शैम्पू अभी तक बनाए गए सबसे शुद्ध और स्वस्थ शैम्पू में से एक है और यह फिर भी काफी शक्तिशाली और प्रभावशाली है. कंपनी के फाउंडर अनुज मोदी और इसके को-फाउंडर मनोज कनकने हैं. यह ब्रैंड 10 बिलियन डॉलर्स यानी लगभग 80,000 करोड़ रूपए की मार्केट में अपनी जगह बनाने का मौक़ा तलाशेगा. कंपनी के फाउंडर अनुज मोदी का कहना है कि यह कंपनी प्रोफेशनल हेयर सैलून, स्पेशलिटी स्टोर और ऑनलाइन जैसे विभिन्न मार्केटप्लेस में कदम रखेगी. 
 

यह भी पढ़ें: Petronet LNG’s के शुद्ध लाभ में पहली तिमाही में हुआ इतना इजाफा, 13% की हुई ग्रोथ

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

7 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

9 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

10 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

12 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

14 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

9 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

3 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

6 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

7 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

12 hours ago