✕

होम / बिजनेस / मुंह का स्वाद बढ़ाने वाली गुजरात की ये कंपनी है खबरों में, वजह जानते हैं आप?

मुंह का स्वाद बढ़ाने वाली गुजरात की ये कंपनी है खबरों में, वजह जानते हैं आप?

इस साल अब तक कई कंपनियों के आईपीओ आ चुके हैं अब गोपाल स्नैक्स भी इस लिस्ट में शामिल होने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अपने नमकीन, चिप्स और स्नैक्स से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली राजकोट की 'गोपाल स्नैक्स' (Gopal Snacks) खबरों में है. वजह है अगले हफ्ते आने वाला कंपनी का आईपीओ. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोपाल स्नैक्स का आईपीओ अगले सप्ताह बुधवार को खुल रहा है और इसका प्राइज बैंड 381 से 401 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. आईपीओ का लॉट साइज 37 इक्विटी शेयर रखा गया है. यानी निवेशकों को कम से कम 37 शेयर खरीदने होंगे.  

ऐसा रहेगा आईपीओ 
गोपाल स्नैक्स आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए 50% से ज्यादा शेयर आरक्षित नहीं हैं. इसके अलावा गैर-संस्थागत संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए 15% और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 35% शेयर रिजर्व किए गए हैं. वहीं, कर्मचारियों को प्रति इक्विटी शेयर 38 रुपए की छूट की पेशकश की जा रही है. आईपीओ में प्रमोटर और अन्य निवेशकों द्वारा 650 करोड़ के इक्विटी शेयर बिक्री की पेशकश (OFS) में शामिल हैं. गोपाल स्नैक्स के आईपीओ अलॉटमेंट को 12 मार्च को अंतिम रूप दिया जाएगा. जबकि 13 मार्च से ऐसे निवेशकों का पैसा लौटाने की प्रक्रिया शुरू होगी, जिन्हें शेयर नहीं मिले हैं. 

ऐसा है पोर्टफोलियो 
कंपनी की बात करें, तो गोपाल स्नैक्स के प्रमोटर गोपाल एग्री प्रोडक्ट्स, दक्षाबेन बिपिनभाई हडवानी और बिपिनभाई विट्ठलभाई हडवानी हैं. इस कंपनी की शुरुआत 1999 में एक पार्टनरशिप फर्म के रूप में हुई थी और 2009 में इसे कंपनी का रूप दिया गया. कंपनी गोपाल ब्रांड के तहत अलग-अलग उत्पाद बेचती है. इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में पापड़, मसाले, नमकीन, नूडल्स, रस्क, गाठिया और वेफर्स सहित वेस्टर्न स्नैक्स भी शामिल हैं. साथ ही कंपनी सोन पापड़ी भी बेचती है. गोपाल स्नैक्स की पहुंच 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों तक है. कंपनी के कुल तीन डिपो और 617 डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं. कंपनी की प्रोडक्शन यूनिट गुजरात के राजकोट और मोदसा के साथ ही महाराष्ट्र के नागपुर में भी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.