होम / बिजनेस / संकट से जूझ रही SpiceJet के लिए आई अच्‍छी खबर,  ये लोग करने जा रहे हैं निवेश 

संकट से जूझ रही SpiceJet के लिए आई अच्‍छी खबर,  ये लोग करने जा रहे हैं निवेश 

कंपनी लंबे समय से कैश क्रंच से जूझ रही है. कंपनी कई लिटिगेशन का भी सामना कर रही है. हालांकि कंपनी इस पहली तिमाही में 197 करोड़ रुपये का मुनाफा जुटाने में कामयाब रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

संकट से जूझ रही एविएशन सेक्‍टर की कंपनी SpiceJet के लिए अच्‍छी खबर निकलकर सामने आई है. इस संकट से जूझने के लिए SpiceJet को दो निवेशकों की मदद मिलने जा रही है. इनमें पहला निवेशक 1000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है जबकि दूसरा निवेशक 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. 1300 करोड़ रुपये के इस निवेश से SpiceJet को उसके संकट में खासी मदद मिलने की उम्‍मीद है. इस मामले में बोर्ड बैठक आने वाले सोमवार को हो सकती है. 

सोमवार को हो सकती है बोर्ड बैठक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे मामले में बोर्ड बैठक सोमवार को होने की उम्‍मीद है.  इस बोर्ड बैठक में निवेश जुटाने के विकल्‍पों के बारे में सोचा जा सकता है. कंपनी कई माध्‍यमों से निवेश जुटाने की तैयारी कर रही है इसमें, इक्विटी शेयरों के माध्‍यम, सिक्‍योरिटीज को  कनवर्ट करने से, इस निवेश को जुटाने की कोशिश कर सकती है. सबसे बड़ी बात ये भी है कि कंपनी के इस कदम ने SpiceJet के शेयरों की कीमत को 18 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है. 

पैसे की कमी से जूझ रही है एविएशन कंपनी 
SpiceJet मौजूदा समय में पैसे की कमी से जूझ रही है. इसके कारण कंपनी अपनी पूरी फ्लीट का ऑपरेशन नहीं कर पा रही है. कंपनी को कई कर्जदाताओं का भुगतान करना है, इसके कारण उसके लिए ये निवेश जुटाना सबसे अहम है. इससे पहले पैसा जुटाने के लिए किए गए पिछले राउंड में कंपनी को कोई खास कामयाबी हाथ नहीं लगी थी. कंपनी मौजूदा समय में इस कर्ज के कारण कई मुकदमों का सामना कर रही थी. इनमें मारन, क्रेडिट सुईस और लेसर्स शामिल हैं. 

कंपनी को हो चुका है इतना नुकसान 
वहीं SpiceJet को अभी तक बड़ा नुकसान भी हो चुका है. इसमें 2022-23 में कंपनी को 1513 करोड़ नुकसान हो चुका है 2021-22 में 1744 करोड़ रुपये, का नुकसान हो चुका है. हालांकि ये वित्तिय वर्ष कंपनी के लिए बेहतर रहा है. कंपनी पहली तिमाही में 197.6 करोड़ रुपये का मुनाफा जुटाने में कामयाब रही है. हाल ही में SpiceJet के एक विमान को दुबई में कानूनी मामलों के कारण ग्राउंड कर दिया गया था. हालांकि बाद में विमान को दुबई की एक कोर्ट के आदेश के बाद रिलीज कर दिया गया था. 

ये भी पढ़ें: IIT में गिरा प्‍लेसमेंट प्रतिशत, इस अहम स्‍ट्रीम के स्‍टूडेंट को भी नहीं मिल रही है नौकरी
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

9 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

9 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

10 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

13 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

14 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

9 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.