होम / बिजनेस / अच्छे दिन इसे ही कहते हैं...Adani ने एक दिन में कमाए अरबों, दुनिया के अमीरों में रुतबा बढ़ा

अच्छे दिन इसे ही कहते हैं...Adani ने एक दिन में कमाए अरबों, दुनिया के अमीरों में रुतबा बढ़ा

राजीव जैन के नेतृत्व वाले जीक्यूजी पार्टनर्स ने अडानी ग्रुप में अपनी हिस्सेदारी को 10% और बढ़ा दिया है. मार्च में भी GQ Partners ने अडानी की कंपनियों में 15 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

'अच्छे दिन' क्या होते हैं, ये अडानी समूह (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में आई जबरदस्त तेजी देखकर समझा जा सकता है. मंगलवार को अडानी समूह की अधिकांश कंपनियों के शेयर रॉकेट बन गए. खासकर Adani Enterprises Ltd एक ही झटके में 13.49% की छलांग के साथ 2,639.95 रुपए पर पहुंच गया. अपनी कंपनियों के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते गौतम अडानी (Gautam Adani) की पर्सनल वेल्थ में भी इजाफा हुआ है और अमीरों की लिस्ट में उनकी स्थिति बेहतर हुई है.   

Adani ने जल्द की रिकवरी 
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट ने अडानी समूह को तगड़ा झटका दिया था. जिसकी वजह से अडानी समूह का मार्केट कैप सौ अरब डॉलर से भी अधिक गिर गया था. इस रिपोर्ट से पहले तक अडानी अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे, जो बाद में गिरते-गिरते 34वें नंबर पर पहुंच गए. इस समय लग रहा था कि अडानी के लिए इस संकट से बाहर निकलना आसान नहीं होगा और पुरानी स्थिति में पहुंचने में समूह को लंबा समय लगेगा. लेकिन अडानी ने बहुत तेजी से रिकवरी की है. इसकी वजह है राजीव जैन (Rajiv Jain) जैसे निवेशकों को अडानी समूह में विश्वास कायम रहना

GQ Partners का भरोसा कायम
राजीव जैन के नेतृत्व वाले जीक्यूजी पार्टनर्स ने अडानी ग्रुप में अपनी हिस्सेदारी को 10% और बढ़ा दिया है. मार्च में भी GQ Partners ने अडानी की कंपनियों में 15 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया था. जीक्यूजी पार्टनर्स के ताजा निवेश की घोषणा के चलते अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में तेजी आ रही है. मंगलवार को समूह की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया, जिसकी वजह से एक दिन में गौतम अडानी की दौलत में में 3.8 अरब डॉलर का इजाफा हो गया. इसी के साथ Bloomberg Billionaires Index में अडानी 23वें स्थान से सीधे 18वें नंबर पर पहुंच गए.

अब इतनी हो गई नेटवर्थ
गौतम अडानी की नेटवर्थ अब 64.2 अरब डॉलर हो गई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 13वें स्थान पर हैं. उनकी नेटवर्थ 84.1 अरब डॉलर है. फ़्रांसिसी कारोबारी Bernard Arnault दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में वह पहले स्थान पर हैं. उनके पास 192 अरब डॉलर की दौलत है. दुनिया के दूसरे सबसे अमीर Elon Musk हैं. मस्क की नेटवर्थ 180 अरब डॉलर है. वहीं, तीसरे पर Jeff Bezos, चौथे पर Bill Gates और पांचवें स्थान पर Warren Buffett हैं. फेसबुक के फाउंडर Mark Zuckerberg इस लिस्ट में 10वें पायदान पर हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

6 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

8 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

8 hours ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

11 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

4 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

3 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

6 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

7 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

8 hours ago