होम / बिजनेस / भारत की GDP में आएगा ऐसा निखार, चौंधिया जाएंगी US की आंखें; पढ़ें क्या कहती है ये रिपोर्ट

भारत की GDP में आएगा ऐसा निखार, चौंधिया जाएंगी US की आंखें; पढ़ें क्या कहती है ये रिपोर्ट

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी Goldman Sachs ने अपनी एक रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा दावा किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत की तेजी से मजबूत होती अर्थव्यवस्था (India's Economy) से पूरी दुनिया प्रभावित है. कई रिपोर्ट्स में यह बात कही जा चुकी है कि आर्थिक लिहाज से भारत का भविष्य अच्छा है. अब गोल्डमैन सैश (Goldman Sachs) ने अपनी रिपोर्ट में ऐसी बात कही है, जिसे सुनकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा. इस रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत 2075 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. 

फिलहाल ये है स्थिति 
गोल्डमैन सैश का मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2075 तक 52.5 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी, जो इसकी वर्तमान GDP का 15 गुना है. 2075 तक अमेरिका 51.5 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर आ जाएगा, जबकि चीन की अर्थव्यवस्था हावी हो जाएगी. चीन की GDP 57 ट्रिलियन डॉलर पहुंच जाएगी. इसी तरह, जापान 7.5 ट्रिलियन डॉलर के साथ पांचवें और यूरोप 30.3 ट्रिलियन डॉलर के साथ चौथे स्थान पर रहेगा. बता दें कि फिलहाल भारत 3.2 लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी के साथ पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. वह अमेरिका, जापान, चीन और जर्मनी से पीछे है.

लगातार दिखती रही तेजी
यदि गोल्डमैन सैश का यह पूर्वानुमान सच होता है, तो भारत अगले 50 वर्षों के दौरान आर्थिक विकास के मामले में अमेरिका, जापान और जर्मनी से काफी आगे निकल जाएगा. भारत की अर्थव्यवस्था लगातार तेजी से बढ़ रही है. कोरोना काल में भी जब दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था डगमगाने लगी, तब भी भारत में स्थिति सामान्य थी. अमेरिका 23.3 लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है, लेकिन वहां के आर्थिक हालात किसी से छिपे नहीं हैं. इस समय चीन 17.7 लाख करोड़ डॉलर के साथ दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तीसरे नंबर पर जापान है, जिसकी GDP 4.9 लाख करोड़ डॉलर है.

बड़े देशों पर निर्भरता होगी कम 
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि प्रतिभा और कार्यबल से अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. रिपोर्ट में यह अनुमान भी लगाया गया है कि अगले 20 वर्षों में भारत का बड़े देशों पर निर्भरता का अनुपात सबसे कम रह जाएगा. गौरतलब है कि 1974 में भारत में 61 करोड़ से अधिक लोग रहते थे और उनमें से 56% गरीब की श्रेणी में आते थे. संयुक्त राष्ट्र (UN) के हालिया आंकड़े बताते हैं कि 2019 और 2021 के बीच भारत की सिर्फ 16.4% आबादी गरीबी में जी रही थी. यूएन के मुताबिक, भारत ने पिछले 16 सालों में 41.5 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकलने में मदद की है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

9 minutes ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

45 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

1 hour ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

16 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

9 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

1 hour ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

45 minutes ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

18 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

13 hours ago