✕

होम / बिजनेस / बुलेट की रफ्तार से भाग रहे Gold की कीमत पर लगा ब्रेक, चांदी भी हुआ सस्ती

बुलेट की रफ्तार से भाग रहे Gold की कीमत पर लगा ब्रेक, चांदी भी हुआ सस्ती

बुधवार को सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज हुई. सोने की कीमत 65,455 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. वहीं, चांदी 141 रुपये की गिरावट के साथ 73,709 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आज ही खरीदारी करने पहुंच जाएं. आपको बता दें, सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली है. सोने की घरेलू कीमतों में भी गिरावट आई है. एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना (Gold Price Today) 0.04 प्रतिशत या 26 रुपये की गिरावट के साथ 65,455 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रडे करता दिखा है.ऐसे में सोना व चांदी खरीदने के लिए यह अच्छा मौका है.   

50 रुपये की गिरावट के साथ हुआ था बंद
दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. आज सोने की कीमत 10 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुई है. दिल्ली में सोने का भाव 66,400 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं, चेन्नई में गोल्ड का रेट 67,080 रुपये पर कारोबार कर रहा है. सोने की सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में ही है.

चांदी की कीमतों में भी गिरावट
सोने के साथ ही चांदी की घरेलू कीमतों में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली है. एमसीएक्स एक्सचेंज पर 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी शुरुआती कारोबार में 0.19 फीसदी या 141 रुपये की गिरावट के साथ 73,709 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी. दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 400 रुपये की मजबूती के साथ 75,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. आज इसकी कीमत 74,500 रुपये है.

सोने की ग्लोबल कीमत
सोने के वैश्विक भाव (Global Gold Price) की बात करें, तो बुधवार सुबह कॉमेक्स पर सोना 0.13 फीसदी या 2.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2163.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा. वहीं, सोना हाजिर 0.08 डॉलर की बेहद मामूली गिरावट के साथ 2158.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा.

चांदी की ग्लोबल कीमत
सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बुधवार को गिरावट देखने को मिली है. बुधवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का भाव (Global Silver Price) 0.41 फीसदी या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 24.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा. वहीं, चांदी हाजिर 0.26 फीसदी या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 24.08 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

22 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

22 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

23 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

23 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.