होम / बिजनेस / Gold बनाने वाला है नया रिकॉर्ड, 72 घंटों में इतनी बढ़ सकती है कीमत!

Gold बनाने वाला है नया रिकॉर्ड, 72 घंटों में इतनी बढ़ सकती है कीमत!

घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय कारणों के चलते सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अब इसमें और भी ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप गोल्ड (Gold) में निवेश करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगले 72 घंटों में सोने के दाम में कम से कम 1000 रुपए की तेजी देखने को मिल सकती है. अगर ऐसा होता है, तो शुक्रवार तक सोने के दाम पहली बार 62 हजार के पार निकल सकते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को सोने के दाम लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गए थे. 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 61,500 रुपए के आसपास चल रहा है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. 

अब तक 11 फीसदी का रिटर्न
2023 गोल्ड के लिए काफी अहम है. इस साल अब तक सोने ने 11% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. वहीं, चांदी का रिटर्न 8 फीसदी से कम रहा है. साल 2022 के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत 55,017 रुपए थी, जो अब 60 हजार के पार निकल गई है. इस साल सोने की कीमत में 6000 रुपए से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. हालांकि, 8 मार्च को सोने के दाम 55,307 रुपए के साथ लोअर लेवल पर आ गए थे. इसके बाद से उछाल का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो जारी है.

चांदी में भी आ रहा निखार
चांदी की बात करें, तो 2022 के आखिरी कारोबारी दिन चांदी की कीमत 69,413 रुपए थी. 4 अप्रैल को चांदी Multi Commodity Exchange (MCX) पर 74,700 रुपए के साथ दो साल के हाई पर पहुंच गई थी. इस साल अब तक चांदी के दाम में 7.61% तक का इजाफा हो चुका है. 8 मार्च को चांदी के दाम भी 61,817 रुपए के लोअर लेवल पर आ गए थे. तब से लेकर अब तक चांदी में 12,883 रुपए की तेजी देखने को मिल चुकी है. अब यह भी समझ लेते हैं कि आखिर सोने और चांदी में तेजी आ क्यों रही है. इसके लिए घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय कई कारण जिम्मेदार हैं.  

इस वजह से आ रही तेजी
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड ने ब्याज दरों में इजाफे पर रोक के संकेत दिए हैं. दुनियाभर में महंगाई के दबाव के चलते सेफ हैवन में निवेश बढ़ रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों की ओर से गोल्ड की डिमांड में इजाफा किया गया है. चीन में अर्थव्यवस्था भी अब ओपन हो रही है, ऐसे में गोल्ड की मांग लगातार बढ़ती जा रही है और इसके दाम चढ़ रहे हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सोने के दाम में आने वाले दिनों में और इजाफा देखने को मिल सकता है. अगले एक हफ्ते या इसी हफ्ते में गोल्ड के प्राइज में 1 हजार रुपए तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

8 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

8 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

10 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

11 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

11 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

8 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

8 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

10 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

13 hours ago