होम / बिजनेस / Share Market के साथ-साथ Gold और Silver का भी रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन!
Share Market के साथ-साथ Gold और Silver का भी रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन!
ऐसा शायद पहली बार है कि Gold, Silver और Equity एक साथ नई रिकॉर्ड कीमतें प्राप्त कर रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
आज सुबह से ही शेयर मार्केट (Share Market) में तेजी का दौर देखने को मिला रहा है और राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) के साथ-साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) भी नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है. दूसरी तरफ गोल्ड (Gold Prices Today) और सिल्वर (Silver Prices Today) की कीमतें भी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी हैं.
साथ-साथ हैं Share Market और Gold
मार्केट में अक्सर गोल्ड (Gold Prices Today) और इक्विटी को एक दूसरे के उलट ही बढ़ते हुए देखा जाता है. आसान शब्दों में कहें तो अगर गोल्ड के दाम बढ़ते हैं तो इक्विटी में गिरावट देखने को मिलती है, वहीं अगर इक्विटी के दाम बढ़ते हैं तो गोल्ड में भी गिरावट देखने को मिलती है लेकिन ऐसा शायद पहली बार है कि गोल्ड, सिल्वर और इक्विटी एक साथ नई रिकॉर्ड कीमतें प्राप्त कर रहे हैं. गोल्ड के दाम आज अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गए हैं. IBJA (इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार गोल्ड की कीमतों में लगभग 1077 रुपए की वृद्धि हुई है जिसके बाद यह 63,805 रुपए की कीमत पर पहुंच गया है और यह गोल्ड की कीमतों का अधिकतम स्तर है.
Gold की बढ़ रही है मांग
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 1 दिसंबर को यानी 3 दिन पहले गोल्ड अपने अधिकतम स्तर पर था और तब आपको 10 ग्राम गोल्ड (Gold Prices Today) के लिए 62,728 रुपयों का भुगतान करना पड़ता. एक्सपर्ट्स का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और इसी वजह से गोल्ड की मांग में वृद्धि देखने को मिल रही है. इतना ही नहीं, गोल्ड की बढ़ती हुई कीमतों को चीन का समर्थन भी मिल रहा है. माना जा रहा है कि चीन में एक बार फिर एक भयावह बिमारी फैल रही है और लोगों में इस बिमारी का डर है जिसकी वजह से गोल्ड की बढ़ती हुई मांग को समर्थन मिल रहा है. इसके साथ ही एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले एक साल में गोल्ड की कीमत 67 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है.
Silver भी नहीं है पीछे
गोल्ड और शेयर मार्केट के साथ-साथ चांदी (Silver Prices Today) भी पूरी रफ्तार से दौड़ रही है और आज चांदी की कीमतों में 673 रुपए की वृद्धि देखने को मिली है, जिसके बाद चांदी की कीमत 77,073 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. आपको बता दें कि 673 रुपयों की वृद्धि से पहले चांदी की कीमतें 76,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी और पिछले महीने यानी नवंबर में भी चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी.
यह भी पढ़ें: SEBI की पेनल्टी के खिलाफ SAT के आदेश को सुप्रीम कोर्ट का समर्थन, क्या है पूरा मामला?
टैग्स