होम / बिजनेस / डॉलर फिर से हुआ मजबूत, कम हो गए सोने के दाम!

डॉलर फिर से हुआ मजबूत, कम हो गए सोने के दाम!

अमेरिकी डॉलर के साथ-साथ अमेरिका की ट्रेजरी बॉन्ड्स में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और सोने की कीमत में कमी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोने और चांदी के दामों में आज गिरावट देखने को मिली है. फिलहाल सोने की कीमत 1930 डॉलर्स प्रति आउंस यानी लगभग 680.7 डॉलर्स प्रति 10 ग्राम के आस पास चल रही है. सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे अमेरिकी डॉलर की मजबूती को प्रमुख कारण माना जा रहा है. 

डॉलर और सोने के दाम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डॉलर और सोने के बीच विपरीत रिश्ता होता है. जब कभी भी डॉलर की कीमतों में बढ़ोत्तरी होती है तो सोने की कीमतों में कमी देखने को मिलती है और इसी तरह जब भी डॉलर की कीमत में कमी आती है तो सोने के दाम रफ़्तार पकड़ते हुए नजर आते हैं. अमेरिकी डॉलर के साथ-साथ अमेरिका की ट्रेजरी बॉन्ड्स में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. अमेरिकी केन्द्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने हाल ही में घोषणा की थी कि फिलहाल फेडरल द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी लेकिन इस साल एक और बार ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती हैं. माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व के इस फैसले की बदौलत भी अमेरिकी डॉलर में मजबूती देखने को मिली है. 

देश में क्या है सोने का दाम?
अमेरिकी डॉलर पिछले 6 महीनों के अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुंच चुका है. जबकि अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड्स पिछले 16 सालों के अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच चुके हैं. दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड ETF ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा है कि हाल ही में उनकी होल्डिंग्स जनवरी 2020 से लेकर अभी तक के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी हैं. अगर देश में सोने के दामों की बात करें तो 24 कैरेट शुद्ध 10 ग्राम सोने के लिए आपको 5900 रूपए चुकाने होंगे जबकि 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने के लिए आपको 5640 रुपयों का भुगतान करना होगा. वहीँ अगर आभूषणों में इस्तेमाल किए जाने वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की बात करें, तो इसके लिए आपको 4640 रुपयों का भुगतान करना होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोने के यह दाम देश की राजधानी मुंबई में दर्ज किए गए हैं और देश के विभिन्न हिस्सों में आपको सोने के दामों में विभिन्नता देखने को मिल सकती है. 
 
यह भी पढ़ें: NCLAT नवंबर में सुनेगा Google की गुहार, जानिए क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago