होम / बिजनेस / ताले से तिजोरी तक सबकुछ बनाने वाले Godrej Group का जल्द होने वाला है बंटवारा!

ताले से तिजोरी तक सबकुछ बनाने वाले Godrej Group का जल्द होने वाला है बंटवारा!

आजादी से पहले अस्तित्व में आए गोदरेज ग्रुप के विभिन्न कारोबार का जल्द बंटवारा होने वाला है. दोनों पक्षों में बातचीत आखिरी चरण में बताई जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अलमारी से लेकर तिजोरी तक सबकुछ बनाने वाले गोदरेज ग्रुप (Godrej Group) में इस समय हलचल मची हुई है. बताया जा रहा है कि आजादी से पहले अस्तित्व में आया ग्रुप अपने विभिन्न कारोबारों के औपचारिक विभाजन को पूरा करने की तैयारी में है. पहले ही ग्रुप का कामकाज दो भागों में बंटा हुआ है और अब इसमें कुछ और हिस्से बनेंगे. मौजूदा वक्त में गोदरेज इंडस्ट्रीज एंड एसोसिएट्स का नेतृत्व आदि गोदरेज और उनके भाई नादिर करते हैं. जबकि, गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (G&B) की बागडोर आदि गोदरेज के चचेरे भाई जमशेद गोदरेज और स्मिता गोदरेज कृष्णा के हाथों में है.

इनका होगा बंटवारा
मुंबई में ताले बेचकर अपने इस सफर की शुरुआत करने वाला Godrej Group आज अपनी एक अलग पहचान रखता है. आज ग्रुप की वैल्यूएशन 1.76 लाख करोड़ रुपए है. इसका कारोबार इंजीनियरिंग, इक्विपमेंट, सिक्योरिटी सॉल्यूशंस, एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स, रियल एस्टेट और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसे सेक्टर्स में फैला हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन वर्टिकल्स के औपचारिक विभाजन को जल्द ही अंतिम रूप दिया जा सकता है. दोनों पक्षों में कुछ मुद्दों पर सहमति बन गई है, जबकि कुछ के लिए बातचीत जारी है. 

यहां फंस सकता है पेंच
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में करीब 3400 एकड़ भूमि का बंटवारा भी होना है. इस को लेकर पेंच फंस सकता है. मामले पर नजर रखने वालों का कहना है कि जमीन के बंटवारे को लेकर कुछ मुद्दों को सुलझाना अभी बाकी है. उनका ये भी कहना है कि समूह के कारोबार का विभाजन एक चुनौतीपूर्ण कार्य है और वित्तीय एवं कानूनी चुनौतियों से घिरा हुआ है. गोदरेज की शुरुआत आर्देशिर गोदरेज (Ardeshir Godrej) ने अपने भाई के साथ मिलकर 1897 में की थी. आर्देशिर पेशे से वकील थे, लेकिन उन्हें कुछ अलग करते रहना पसंद था. उन्होंने कई वेंचर्स की शुरुआत की, मगर सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने ताले बनाने का काम शुरू किया. उनके बनाए ताले ऐसे चले कि कंपनी की किस्मत ही बदल गई.

ऐसे बढ़ता गया ग्रुप
एक रिपोर्ट के अनुसार, आजाद भारत के पहले लोकसभा चुनाव (1951) के लिए करीब 17 लाख बैलेट बॉक्स गोदरेज कंपनी ने ही बनाए थे. कंपनी के उत्पाद इस्तेमाल करने वालों में फ्रीडम फाइटर भी शामिल थे. Annie Besant, Rabindranath Tagore और Mahatma Gandhi भी गोदरेज के बनाए उत्पाद पसंद करते थे. ताले की दुनिया में अपना नाम चमकाने के बाद गोदरेज ने 1918 में दुनिया का पहला वेजिटेबल ऑयल सोप बनाया. Chavi नाम से लॉन्च ये पहला ऐसा साबुन था, जिसमें एनिमल फैट नहीं था. 

लोकप्रिय हुई अलमारी
1923 में कंपनी ने फर्नीचर के क्षेत्र में कदम रखा. कंपनी की बनाई स्टील की अलमारी शादी में लड़की वालों की तरह से मिलने वाले उपहारों का अनिवार्य हिस्सा बन गई थी. लगभग हर घर में गोदरेज की ही अलमारी नजर आती थी. 1952 में कंपनी ने Cinthol के नाम से बाथ सोप लॉन्च किया था, जिसके विज्ञापन में विनोद खन्ना नजर आते थे. इसके बाद 1958 में कंपनी ने फ्रिज बनाना शुरू किया. आज रियल एस्टेट से लेकर ग्रुप कई दूसरे सेक्टर्स में भी सफलता के झंडे गाड़ रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

13 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

13 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

15 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

16 hours ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

16 hours ago

बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

13 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

13 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

16 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

14 hours ago