✕

होम / बिजनेस / Godrej ने महाराष्ट्र सरकार के साथ किया MoU, पनवेल में बनेगा फिल्म, टीवी और मीडिया कैंपस

Godrej ने महाराष्ट्र सरकार के साथ किया MoU, पनवेल में बनेगा फिल्म, टीवी और मीडिया कैंपस

इस प्रोजेक्ट में करीब 2000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे लगभग 2500 लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गोदरेज फंड मैनेजमेंट (Godrej Fund Management) ने महाराष्ट्र सरकार के साथ WAVES समिट 2025, मुंबई में एक समझौता (MoU) किया. इस साझेदारी का मकसद महाराष्ट्र में कला, मीडिया और टेलीविजन के विकास को तेज़ करना है. इसके तहत एक अत्याधुनिक फिल्म और मीडिया कैंपस बनाया जाएगा, जो टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और पर्यावरण के लिहाज़ से अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा. इस समझौते के तहत महाराष्ट्र सरकार, गॉडरेज फंड मैनेजमेंट और इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड को जरूरी अनुमति, रजिस्ट्रेशन, मंजूरी और सरकारी फायदे दिलाने में मदद करेगी, ताकि यह कैंपस आसानी से बन सके.

Godrej सिटी पनवेल में बनेगा कैंपस

यह कैंपस Godrej सिटी, पनवेल में बनेगा, जो एक बड़ा गोल्फ टाउनशिप है. इसमें AA स्टूडियोज़ होंगे, जो कलाकारों, म्यूज़िशियन और फिल्ममेकर्स के लिए एक आधुनिक केंद्र होंगे. यहां पर दुनिया के बेहतरीन प्रोडक्शन सिस्टम और नई टेक्नोलॉजी (जैसे AI) होंगी. भारत, जो दुनिया का सबसे बड़ा कंटेंट प्रोड्यूसर है, इस स्टूडियो के ज़रिए अपनी प्रतिभा को और निखार सकेगा. यह प्रोजेक्ट कंटेंट प्रोडक्शन, होटल, टेक्निकल सेवाओं में नौकरियां पैदा करेगा, जिससे टूरिज्म और विदेशी निवेश भी बढ़ेगा. इससे भारत सरकार की विदेशी फिल्मों के लिए दी जा रही नई स्कीम का भी फायदा मिलेगा.

रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

यह प्रोजेक्ट आस-पास की दूसरी इंडस्ट्रीज को भी बढ़ावा देगा और पनवेल को एक क्रिएटिव और इनोवेशन हब के रूप में विकसित करेगा. यह "मुंबई 3.0" योजना के तहत शहरी विकास और आर्थिक तरक्की के लक्ष्य से भी मेल खाता है. Godrej फंड मैनेजमेंट के एमडी और सीईओ करन बोलारिया ने कहा, “यह साझेदारी महाराष्ट्र सरकार के साथ एक खास कदम है, जिससे इनोवेशन, क्रिएटिविटी और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. हम एक ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं जो दुनिया भर की टैलेंट को आकर्षित करे, लोकल क्रिएटर्स को आगे बढ़ाए और पनवेल को एक सांस्कृतिक और बिज़नेस हब बनाए.”

145 एकड़ में फैला है टाउनशिप

Godrej सिटी, पनवेल एक सेल्फ-सस्टेनिंग (स्वतः विकसित होने वाला) टाउनशिप है, जो करीब 145 एकड़ में फैला है और इसमें 30 एकड़ का 9-होल गोल्फ कोर्स है. यहां स्कूल, अस्पताल, शॉपिंग ज़ोन और खाने-पीने की सुविधाएं हैं. यह जगह आने वाले नवी मुंबई एयरपोर्ट, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और ऑपरेशनल अटल सेतु (मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक) से अच्छी तरह जुड़ी हुई है. इसकी शानदार कनेक्टिविटी और प्राकृतिक सुंदरता इसे फिल्म, म्यूज़िक वीडियो और विज्ञापन शूटिंग के लिए बेहतरीन जगह बनाती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

48 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

1 hour ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

1 hour ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

16 hours ago

बड़ी खबरें