✕

होम / बिजनेस / BJP की इस कैंडिडेट पर मेहरबान हैं लक्ष्मी, दौलत इतनी कि रोज कर सकती हैं नोटों की बारिश

BJP की इस कैंडिडेट पर मेहरबान हैं लक्ष्मी, दौलत इतनी कि रोज कर सकती हैं नोटों की बारिश

लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे अधिकांश उम्मीदवारों के पास दौलत का पहाड़ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

खुद को जनता सेवक कहलाने के लिए करोड़ों की दौलत वाले भी चुनावी मैदान में हैं. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए नामांकन दाखिल करने वाले ऐसे उम्मीदवारों की जानकारी हर रोज सामने आ रही है, जिनके ऊपर लक्ष्मी कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं. इस फेहरिस्त में अब दक्षिण गोवा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार पल्लवी डेम्पो (Pallavi Dempo) का नाम भी जुड़ गया है. डेम्पो ने हाल ही में अपना नामांकन दाखिल किया और उनके 119 पन्नों के हलफनामे से पता चलता है कि उनके पास दौलत का पहाड़ है.  

कई सेक्टर में फैला कारोबार 
BJP कैंडिडेट पल्लवी डेम्पो और उनके पति श्रीनिवास की कुल संपत्ति करीब 1400 करोड़ रुपए है. दरअसल, पल्लवी डेम्पो ग्रुप के प्रमुख श्रीनिवास डेम्पो की पत्‍नी हैं. यह कारोबारी समूह कई अलग-अलग सेक्टर्स में फैला हुआ है. फुटबॉल, रियल एस्टेट, शिप बिल्डिंग से लेकर एजुकेशन और माइनिंग तक में डेम्पो ग्रुप की मौजूदगी है. पुणे से बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्‍टग्रेजुएशन करने वालीं पल्लवी के पास 255.4 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है. जबकि उनके पति  के पास 994.8 करोड़ रुपए की संपत्ति है. इसके अलावा, पल्लवी के नाम पर 28.2 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति भी है. वहीं, श्रीनिवास की अचल संपत्ति की वैल्‍यू 83.2 करोड़ है.

दुबई-लंदन में भी प्रॉपर्टी
डेम्पो दंपत्ति के पास गोवा और देश के कई हिस्सों में प्रॉपर्टी है. इतना ही नहीं, उनके पास दुबई में एक अपार्टमेंट भी है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 2.5 करोड़ रुपए है.लंदन में भी उनका एक अपार्टमेंट है. आज के समय में उसका मूल्य 10 करोड़ रुपए के आसपास है. बीजेपी उम्मीदवार को गोल्ड से काफी प्यार है. उनके पास 5.7 करोड़ रुपए का सोना है. पल्लवी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में दाखिल इनकम टैक्स रिटर्न में अपनी इनकम 10 करोड़ रुपए बताई थी. जबकि उनके पति श्रीनिवास ने उसी वर्ष के लिए 11 करोड़ रुपए का रिटर्न दाखिल किया था. 

ये भी पढ़ें - Lok Sabha Election: सियासी कद तो जनता बताएगी, लेकिन दौलत में कौन है किस पर भारी?

श्रीपद नाइक हैं इतने अमीर
49 साल की पल्‍लवी के पास 217.11 करोड़ के बॉन्ड और 12.92 करोड़ की सेविंग्स है. नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी. पल्लवी डेम्पो के साथ-साथ भाजपा के उत्तरी गोवा से प्रत्याशी श्रीपद नाइक ने भी नामांकन भर दिया है. नाइक पांच बार के सांसद रहे हैं, और यह उनका 7वां चुनाव है. उनकी संपत्ति की बात करें, तो चुनावी हलफनामे में नाइक ने बताया है कि उनके पास 2.05 करोड़ की चल संपत्ति,  8.81 करोड़ की अचल संपत्ति है. उनकी वार्षिक आय 17 लाख रुपए है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

7 hours ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

9 hours ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

10 hours ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

10 hours ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

12 hours ago


बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

3 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

3 minutes ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

30 minutes ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

4 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

3 hours ago