होम / बिजनेस / बड़ी उड़ान की तैयारी में झुनझुनवाला की Akasa Air, पंख फैलाने को बनाई रणनीति

बड़ी उड़ान की तैयारी में झुनझुनवाला की Akasa Air, पंख फैलाने को बनाई रणनीति

अकासा एयर की योजना कुछ रूट्स पर फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने की है. इसके अलावा, एयरलाइन अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

संकट में फंसी GoFirst एयरलाइन ने दूसरी विमान कंपनियों को मुनाफा कमाने का मौका दे दिया है. एक तरफ जहां दूसरी एयरलाइन्स किराए में जबरदस्त बढ़ोत्तरी करके अपनी जेब भर रही हैं. वहीं, गो फर्स्ट के रूट्स पर फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाकर बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में जुटी हैं. अब दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन अकासा एयर (Akasa Air) भी इस दौड़ में शामिल हो गई है. एक मीडिया रिपोर्ट में इस एयरलाइन के फ्यूचर प्लान के बारे में बताया गया है. रिपोर्ट बताती है कि Akasa Air महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल में नई उड़ानें शुरू करना चाहती है.

यात्रियों को मिलेगा फायदा
दरअसल, Akasa Air का मानना है कि यदि GoFirst अपनी उड़ानें दोबारा शुरू करती भी है, तो महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल में अपने कुछ प्रमुख स्लॉट खाली करेगी. लिहाजा इन स्लॉट्स पर दांव लगाया जा सकता है. झुनझुनवाला की एयरलाइन अगले 6 महीने में इन राज्यों में फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने की कोशिश करेगी, ताकि बढ़ती क्षेत्रीय मांग को भुनाया जा सके. बता दें कि Akasa Air सस्ते हवाई सफर के लिए पहचानी जाती है. ऐसे में यदि इन रूट्स पर एयरलाइन फ्लाइट्स बढ़ाती है, तो यात्रियों को दूसरी एयरलाइन्स की मनमानी से मुक्ति मिल सकती है. 

हर स्लॉट पर लगाएगी दांव
रिपोर्ट के अनुसार, विस्तार योजना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अकासा एयर ने आक्रामक रणनीति तैयार की है. कंपनी इन राज्यों के लिए उपलब्ध हर स्लॉट के लिए बोली लगाएगी. इतना ही नहीं, वह जल्द ही इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी शुरू कर सकती है. गौरतलब है कि Go First दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है, एयरलाइन की सभी उड़ानें काफी समय से रद्द हैं. इसके चलते उसके स्लॉट इस्तेमाल में नहीं आ पा रहे हैं. लिहाजा उम्मीद है कि ये स्लॉट दूसरी एयरलाइन्स के लिए उपलब्ध कराए जा सकते हैं. नियमों के मुताबिक, सरकार एक साल से पहले Go First के स्लॉट नहीं ले सकती है. इसलिए मार्च 2024 तक ये स्लॉट एयरलाइन के पास ही रहेंगे.   

इन रूट्स पर फायदा 
रिपोर्ट बताती है कि अकासा एयर के लिए सबसे ज्यादा मुनाफा वाले रूट्स में मुंबई-गोवा, बेंगलुरु-कोच्चि और पुणे-बेंगलुरु शामिल है. इसलिए एयरलाइन की पहली प्राथमिकता इन रूट्स पर फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाना रहेगी. गौरतलब है कि विख्यात निवेशक राकेश झुनझुनवाला में सबसे ज्यादा पैसा लगाया था. झुनझुनवाला एविएशन सेक्टर में कुछ कमाल करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने बजट एयरलाइन के तौर पर अकासा की नींव रखी थी. हालांकि, इसे सफलता के साथ उड़ते देखने से पहले ही उनका निधन हो गया. थोड़े समय में ही उनकी Akasa Air ने भारतीय आसमान में अपनी जगह बना ली है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

2 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

7 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

7 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

9 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

9 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

7 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

2 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

11 hours ago