होम / बिजनेस / Go First की मुसीबत से इस कारोबारी के आए 'अच्छे दिन', इतनी बढ़ गई दौलत  

Go First की मुसीबत से इस कारोबारी के आए 'अच्छे दिन', इतनी बढ़ गई दौलत  

गो फर्स्ट इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है. उसकी सेवाएं अस्थायी तौर पर बंद कर दी गई हैं. जिसका फायदा दूसरी एयरलाइन्स को मिल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब से बजट एयरलाइन के तौर पर मशहूर Go First आसमान से धरती पर आई है, दूसरी विमान कंपनियों की चांदी हो गई है. अधिकांश एयरलाइन्स Go First के रूट्स पर कई गुना ज्यादा किराया वसूल रही हैं. कंपनियों की इस लूट से सरकार भी वाकिफ है और उसने हवाई यात्रियों को सबकुछ ठीक करने का विश्वास भी दिलाया है. वैसे, तो गो फर्स्ट की फ्लाइट्स अस्थाई रूप से बंद हुए से सभी दूसरी एयरलाइन्स को फायदा हुआ है, लेकिन इंडिगो (IndiGo) के को-फाउंडर राहुल भाटिया की तो मौज हो गई है.

IndiGo को सबसे ज्यादा फायदा
एक रिपोर्ट बताती है कि चूंकि इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है, इसलिए Go First की मुसीबत का सबसे ज्यादा फायदा उसे ही मिला है. उसके यात्रियों की संख्या बढ़ी है. साथ ही ज्यादा किराया वसूलने से इसकी कमाई का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है. अब जब कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत हो रही है, तो इसका असर उसके शेयरों पर पड़ना लाजमी है. IndiGo तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं. गुरुवार को ये शेयर एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 2,445 रुपए पर बंद हुआ था. इसका पिछले 5 दिन और एक महीने का रिकॉर्ड भी ग्रीन लाइन पर है. IndiGo के शेयरों में आई इस मजबूती से उसके को-फाउंडर राहुल भाटिया की फाइनेंशियल कंडीशन भी मजबूत हो रही है.     

इतनी बढ़ गई है संपत्ति 
रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते 2 महीनों में राहुल भाटिया की दौलत 1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. भारतीय करेंसी के हिसाब से देखें तो यह आंकड़ा 8583 करोड़ रुपए हो जाता है. भाटिया की संपत्ति मार्च 2023 तक 4.28 अरब डॉलर थी, जो अब बढ़कक 5 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है. ब्लूमबर्ग की अरबपतियों की लिस्ट में भाटिया 467वें नंबर पर हैं. उनकी कुल नेटवर्थ 5.39 अरब डॉलर है और इस साल इसमें काफी अच्छी खासा इजाफा हुआ है. इंडिगो के शेयर बढ़ने से उनकी दौलत भी बढ़ रही है. इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 93,263.84 करोड़ रुपए पहुंच गया है. 

घरेलू फ्लाइट, इंटरनेशनल से महंगी!
बता दें कि Go First की फ्लाइट्स स्थाई रूप से बंद हो गई हैं. इसके चलते इंडिगो जैसी दूसरी एयरलाइन्स को उसका मार्केट कब्जाने का मौका मिल गया है. इस मौके को भुनाने के लिए अधिकांश कंपनियों ने कई रूट्स पर टिकट इतनी महंगी कर दी है कि किराया इंटरनेशनल फ्लाइट से भी ज्यादा पहुंच गया है. हवाई यात्रियों की तरफ से लगातार इस पर नाराजगी व्यक्त की जा रही है. वहीं, सरकार की तरफ से भी कहा गया है कि कंपनियां के निश्चित सीमा से ज्यादा किराये में बढ़ोत्तरी नहीं आकर सकती हैं.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

13 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago