होम / बिजनेस / ग्लोबल संकेत पॉजिटिव: क्या आज संभलेंगे सेंसेक्स-निफ्टी?

ग्लोबल संकेत पॉजिटिव: क्या आज संभलेंगे सेंसेक्स-निफ्टी?

सोमवार को BSE सेंसेक्स 1,836 अंक से ज्यादा टूटकर 72,696 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 600 अंक से अधिक गिरकर 22,512 पर आ गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते बीते सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. लेकिन अब हालात सुधरने के संकेत मिल रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नरमी और अमेरिकी बाजारों में आई तेजी के बाद घरेलू बाजार में आज रिकवरी की उम्मीद जताई जा रही है. कुछ चुनिंदा शेयरों में मजबूत खरीदारी के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं, जो निवेशकों के लिए अवसर बन सकते हैं.

सोमवार को क्यों टूटा बाजार

सप्ताह की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी कमजोर रही. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 1,836 अंक से ज्यादा टूटकर 72,696 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 600 अंक से अधिक गिरकर 22,512 पर आ गया. इस गिरावट के पीछे कई कारण रहे. पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली और रुपये की कमजोरी ने बाजार की धारणा को नकारात्मक बना दिया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 2,000 अंक तक फिसल गया था, जो निवेशकों की चिंता को साफ दर्शाता है.

वैश्विक संकेतों से बढ़ी उम्मीद

हालांकि बाजार बंद होने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ सकारात्मक संकेत मिले. अमेरिका की ओर से ईरान के साथ तनाव कम होने के संकेत दिए गए, जिसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई. इसके साथ ही अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी देखी गई, जिससे भारतीय बाजार के लिए भी सकारात्मक माहौल बनने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि इन संकेतों का असर आज घरेलू बाजार में देखने को मिल सकता है.

इन शेयरों में दिख रही मजबूती

कुछ शेयर ऐसे हैं जिनमें तकनीकी संकेतों के आधार पर मजबूत तेजी देखने को मिल रही है. इनमें एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies), गुजरात अल्कलीज़ एंड केमिकल्स (Gujarat Alkalies and Chemicals), हैंड्सऑन ग्लोबल मैनेजमेंट (HandsOn Global Management), एनओसीआईएल (NOCIL), मास्क इन्वेस्टमेंट्स (Mask Investments), टाइगर लॉजिस्टिक्स (Tiger Logistics) और डायनेमिक प्रोडक्ट्स (Dynemic Products) शामिल हैं. इन कंपनियों के शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को पार कर चुके हैं, जो इनमें जारी बुलिश ट्रेंड का संकेत देता है. ऐसे शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रह सकती है.

इन स्टॉक्स में सावधानी जरूरी

दूसरी ओर कुछ शेयरों में कमजोरी के संकेत भी मिल रहे हैं. MACD इंडिकेटर के अनुसार एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), टाइटन (Titan), श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance), हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc), वेदांता (Vedanta), फर्स्टक्राई (FirstCry), इनोविजन (Innovision), कृति इंडस्ट्रीज (Kriti Industries), कानपुर प्लास्टिपैक (Kanpur Plastipack) और ब्रूक्स लेबोरेट्रीज (Brooks Laboratories) में गिरावट का ट्रेंड बन सकता है. बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, मौजूदा समय में वैश्विक संकेतों पर नजर रखना बेहद जरूरी है. कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों का बाजार पर सीधा असर पड़ रहा है. ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए और मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों में ही निवेश करना बेहतर रहेगा.

इन पर भी रखें नजर

आज बाजार में बैंकिंग, एनर्जी, आईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ी खबरें निवेशकों के लिए अहम होंगी. जैसे इंटरग्लोब एविएशन ने आलोक सिंह को चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर नियुक्त किया है, जबकि विप्रो ने दक्षिण कोरिया में नया इनोवेशन लैब शुरू किया है. जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स को बिहार में 2,440 करोड़ रुपये का हाईवे प्रोजेक्ट मिला है और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन ने HURL के साथ 12,842 करोड़ रुपये तक के कर्ज पुनर्वित्त का समझौता किया है. अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात में 510 मेगावाट का पावर प्रोजेक्ट शुरू किया है. जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने बैंकों के साथ अपनी फंडिंग लिमिट बढ़ाई है. हिंदुस्तान फूड्स महाराष्ट्र में एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खरीद रही है और कोल इंडिया अपनी सहायक कंपनी में हिस्सेदारी बिक्री और IPO की योजना बना रही है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

11 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

12 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

12 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

13 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

13 hours ago

बड़ी खबरें