होम / बिजनेस / वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए ये लिस्टेड कंपनी चुन रही है विनिवेश का रास्ता!
वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए ये लिस्टेड कंपनी चुन रही है विनिवेश का रास्ता!
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा बुनाई, स्पिनिंग और प्रोसेसिंग यूनिट्स के विनिवेश को 1 दिसंबर 2023 को हुई मीटिंग में मंजूरी दे दी गई है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
गिन्नी फिलामेंट्स लिमिटेड (Ginni Filaments Ltd) पारंपरिक और तकनीकी टेक्सटाइल का निर्माण करने वाली एक कंपनी है और यह एक लिस्टेड कंपनी है. कंपनी ने फैसला लिया है कि वह अपनी स्पिनिंग, बुनाई और प्रोसेसिंग यूनिट का विनिवेश करेगी ताकि कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत हो सके.
क्या है पूरा मामला?
गिन्नी फिलामेंट्स लिमिटेड (Ginni Filaments Ltd) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा अपनी बुनाई, स्पिनिंग और प्रोसेसिंग यूनिट्स के विनिवेश को 1 दिसंबर 2023 को हुई मीटिंग में मंजूरी दे दी गई है. कंपनी की स्पिनिंग एवं प्रोसेसिंग यूनिट उत्तर प्रदेश के मथुरा के छटा जिले में स्थित है और कंपनी द्वारा इस इकाई को RSWM लिमिटेड (RSWM Limited) को बेचा जाएगा. आपको बता दें कि RSWM लिमिटेड भी एक लिस्टेड कंपनी है और यह भी टेक्सटाइल क्षेत्र की ही कंपनी है. गिन्नी फिलामेंट्स द्वारा इस स्पिनिंग और बुनाई इकाई को 160 करोड़ रुपयों की कीमत पर बेचा जाएगा.
क्या करती है Ginni Filaments?
गिन्नी फिलामेंट्स (Ginni Filaments Ltd) द्वारा परंपरिक टेक्सटाइल का निर्माण किया जाता है और इनमें यार्न, फैब्रिक, और कपड़े भी शामिल हैं. इसके साथ ही कंपनी द्वारा तकनीकी टेक्सटाइल का निर्माण भी किया जाता है जिनमें कंज्यूमर्स प्रोडक्ट्स के साथ-साथ ऐसे प्रोडक्ट भी शामिल हैं जिन्हें बुना नहीं जाता है. दूसरी तरफ RSMW टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स का निर्माण करने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक है. कंपनी द्वारा इसी क्षेत्र में अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूती प्रदान करने के लिए कैपिटल लगाने की जरूरत है और इसीलिए कंपनी द्वारा विनिवेश का यह कदम उठाया जा रहा है.
अपनी स्थिति मजबूत करेगी कंपनी
गिन्नी फिलामेंट्स (Ginni Filaments Ltd) के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन शिशिर जयपुरिया ने इस मौके पर कहा कि स्पिनिंग, बुनाई और प्रोसेसिंग यूनिट के विनिवेश से कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी क्योंकि वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों की वजह से पारंपरिक टेक्सटाइल बिजनेस अभी भी खराब स्थिति में है. गिन्नी फिलामेंट्स तकनीकी टेक्सटाइल के क्षेत्र पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहती है क्योंकि इस क्षेत्र में कंपनी की स्थिति काफी मजबूत है.
यह भी पढ़ें: Spotify करेगा छंटनी, कर्मचारियों की संख्या में होगी इतने प्रतिशत की कटौती!
टैग्स