होम / बिजनेस / खत्‍म नहीं हो रही है गौतम सिंघानिया की परेशानी, अब चुकाया इतने करोड़ का जुर्माना 

खत्‍म नहीं हो रही है गौतम सिंघानिया की परेशानी, अब चुकाया इतने करोड़ का जुर्माना 

DRI ने जो 328 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है उसमें 229.72 करोड़ रुपये के टैक्‍स के साथ 15 प्रतिशत जुर्माना है. उन पर 251.5 प्रतिशत टैक्‍स की चोरी का आरोप है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Raymond Group के मालिक गौतम सिंघानिया जहां पहले पारिवारिक परेशानियों में घिरे तो वहीं अब उन्‍होंने DRI (Director of Revenue Intelligence) की ओर से दर्ज किए गए मुकदमे के बाद टैक्‍स चुका दिया है. उन्‍होंने ये जुर्माना लग्‍जरी कारों पर लगने वाली इम्‍पोर्ट ड्यूटी में कम राशि अदा करने पर DRI की ओर से दर्ज किए गए मुकदमे के बाद चुकाया है. उन्‍होंने इन कारों को 2018 से लेकर 2021 के बीच खरीदा था जिस पर अब उन्‍होंने 328 करोड़ रुपये का जुर्माना चुका दिया है. 

क्‍या है ये पूरा मामला? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गौतम सिंघानिया ने इन कारों को 2018 से लेकर 2021 के बीच खरीदा था. सिंघानिया ने इन कारों को बिचौलियों के माध्‍यम से कई देशों से खरीदा था, इनमें संयुक्‍त अरब अमीरात, हांगकांग और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं. DRI ने जो 328 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है उसमें 229.72 करोड़ रुपये के टैक्‍स के साथ 15 प्रतिशत जुर्माना है. उन पर 251.5 प्रतिशत टैक्‍स की चोरी का आरोप है. 

DRI को आखिर कैसे पता चला? 
DRI ने गौतम सिंघानिया के आवास की तलाशी ली थी, जिसमें उसे पता चला कि उससे कारों की असली कीमत को छिपाया गया है. DRI को इसका पता उनके मेल और चैट से चला था. इसके बाद DRI ने मामले में उन्‍हें नोटिस किया और उसके बाद उन्‍होंने अब 328 करोड़ रुपये के चोरी किए गए टैक्‍स का भुगतान कर दिया. 

कई मामलों को लेकर चर्चा में रहे हैं गौतम सिंघानिया 
रेमंड ग्रुप के मालिक गौतम सिंघानिया पिछले कुछ समय में लगातार चर्चा में रहे हैं. पहले उनका उनकी पत्‍नी से तलाक को लेकर विवाद हुआ तो उससे पहले पिता से भी विवाद हुआ था. वहीं कंपनी के शेयर पर नजर डालें तो 10 जनवरी को उनके शेयर में 0.36 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है. 

ये भी पढ़ें: कुछ ही घंटे में ओवरसब्‍सक्राइब हुआ JYOTI CNC का आईपीओ, इतने गुना हुआ ओवरसब्‍सक्राइब
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

13 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago