होम / बिजनेस / पति-पत्नी के झगड़े में निवेशकों के आए 'बुरे दिन', Raymond के मार्केट कैप में भी गिरावट

पति-पत्नी के झगड़े में निवेशकों के आए 'बुरे दिन', Raymond के मार्केट कैप में भी गिरावट

रेमंड कंपनी के शेयरों में पैसा लगाने वालों को हर दिन नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्योंकि पति-पत्नी के झगड़े के चलते ये स्टॉक लगातार गिर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेमंड ग्रुप (Raymond Group) के MD और चेयरमैन गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) का पारिवारिक झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. हर रोज इस मामले में कोई न कोई नया खुलासा हो जाता है. गौतम की पत्नी नवाज मोदी (Nawaz Modi) ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. नवाज का कहना है कि गौतम उनके साथ मारपीट किया करते थे. इस बार हालात इतने खराब हो गए थे कि अंबानी फैमिली को उनकी मदद के लिए आना पड़ा था. नवाज मोदी ने गौतम की प्रापर्टी में से 75% हिस्से की मांग की है. हालांकि, अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है. इस बीच, पति-पत्नी के इस झगड़े से रेमंड ग्रुप में पैसा लगाने वालों को लगातार नुकसान हो रहा है. रेमंड का शेयर पिछले कुछ दिनों से लुढ़क रहा है. 

पांच दिनों में 7.51% लुढ़का
शेयर बाजार में Raymond Ltd के शेयर में गिरावट का रुख है. बीते 5 दिनों में ही यह 7.51% नीचे आ चुका है. जबकि 7 दिनों में यह आंकड़ा 12 फीसदी तक पहुंच चुका है. गौतम और उनकी पत्नी नवाज के बीच विवाद जल्द खत्म होने की उम्मीद नहीं है, ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि Raymond का शेयर अभी और कितना गोता लगाएगा. कंपनी में निवेश करने वाले शेयर में गिरावट से परेशान हैं, उन्हें हर रोज भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. बुधवार यानी कल रेमंड का शेयर 3.81% लुढ़ककर 1,676 के लेवल पर आ गया था. इसका 52 वीक का हाई लेवल 2,240 रुपए है. 

मार्केट कैप में इतनी गिरावट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो रेमंड कंपनी के मार्केट कैप में भी गिरावट देखने को मिली है. कंपनी का मार्केट कैप लगभग 1500 करोड़ रुपए कम हो गया है. इसी के साथ बुधवार को रेमंड का मार्केट कैप 11,124.80 करोड़ रुपए पहुंच चुका था. रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया की नेटवर्थ 11000 करोड़ रुपए से अधिक की बताई जा रही है. रेमंड की स्थापना गौतम के पिता विजयपत सिंघानिया ने की थी. उन्होंने रेमंड को ‘द कंप्लीट मैन’ की पहली पसंद बना दिया था, लेकिन बेटे के हाथों में कारोबार सौंपने के बाद उन्हें खुद घर और कारोबार से बेदखल होना पड़ा. पिता और बेटे का यह विवाद पूरी दुनिया ने देखा था. गौतम पर आरोप लगा कि उन्होंने अपने पिता को घर से निकाल दिया है.  

मारपीट के लगे आरोप
नवाज मोदी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि गौतम सिंघानिया ने 10 सितंबर की सुबह मुंबई में जन्मदिन की पार्टी के बाद उनसे और उनकी बेटी निहारिका से मारपीट की. मीडिया रिपोर्ट्स में नवाज मोदी के इंटरव्यू के हवाले से बताया गया है कि उन्होंने अपने पति से बचने के लिए खुद को एक कमरे में कैद कर लिया था. नवाज ने कहा - मैंने अपनी दोस्त अनन्या गोयनका को मदद के लिए फोन किया. जबकि निहारिका ने अपने दोस्त त्रिशकर बजाज के बेटे विश्वरूप को भी बुलाया था, जो सिंघानिया का चचेरा भाई है. नीता अंबानी (Nita Ambani) और अनंत अंबानी (Anant Ambani) मेरे साथ लाइन पर थे. वो पूरा परिवार मुझे बचाने के लिए कूद पड़ा था.

अंबानी के चलते लिखी रिपोर्ट
नवाज ने यह भी कहा कि गौतम सिंघानिया का कहना था कि पुलिस तुम्हारी मदद नहीं करेगी. हर कोई मेरी जेब में है. यह सुनकर निहारिका बेहद घबरा गई थी. गौतम ने पुलिस को आने से तो रोक दिया, लेकिन नीता और अनंत अंबानी ने यह सुनिश्चित किया कि हम सुरक्षित रहें. अंबानी के कहने पर ही पुलिस ने गौतम की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया. गौतम नहीं चाहते थे कि अपराध की रिपोर्ट लिखी जाए, मगर अंबानी के कहने पर ही शिकायत लिखी गई. वहीं, गौतम सिंघानिया ने नवाज मोदी के आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

9 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

9 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

10 hours ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

1 day ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

1 day ago


बड़ी खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

4 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

1 hour ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

2 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

4 hours ago