होम / बिजनेस / Adani ने आखिर किसके लिए लिखा - इन आंखों की चमक के आगे सारी दौलत फीकी?

Adani ने आखिर किसके लिए लिखा - इन आंखों की चमक के आगे सारी दौलत फीकी?

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी 13वें नंबर पर हैं. उनके पास 102 अरब डॉलर की संपत्ति है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में अडानी ने जो कैप्शन लिखा है, उसकी लोग सबसे ज्यादा तारीफ कर रहे हैं. अडानी ने लिखा है - इन आंखों की चमक के आगे दुनिया की सारी दौलत फीकी है. चलिए आपको बताते हैं कि अडानी ने यह क्यों और किसके लिए लिखा है. 

विस्तार योजना में जुटे Adani
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के असर से बाहर निकल चुके अडानी कारोबार के विस्तार की योजना पर तेजी से काम कर रहे हैं. आज यानी 2 अप्रैल की सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक बच्ची को गोद में उठाए दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- इन आंखों की चमक के आगे दुनिया की सारी दौलत फीकी है. अडानी के इस ट्वीट के बाद लोग यह पता लगाने में जुट गए कि आखिर गौतम अडानी के साथ छोटी सी बच्ची कौन है? 

ये भी पढ़ें - क्यों चर्चा में है Adani समूह और SP ग्रुप के बीच हुई ये डील, क्या होगा फायदा?

काम और परिवार ही दुनिया
फोटो में अडानी के साथ जो बच्ची नजर आ रही है, वो उनकी 14 महीने की पोती कावेरी है. कावेरी गौतम अडानी के बेटे करण अडानी और बहू परिधि की तीसरी बेटी है. यह तस्वीर 21 मार्च 2023 को अडानी फैमिली की लंदन स्थित साइंस म्यूजियम की यात्रा के दौरान ली गई है. इस फोटो में कावेरी के माता-पिता, चाची और दादी प्रीति अडानी भी दिखाई दे रहे हैं. कुछ समय पहले अडानी ने कहा था कि उन्हें अपनी पोतियों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है. उनके साथ समय बिताने से मेरा सारा तनाव दूर हो जाता है. मेरी केवल दो ही दुनिया हैं: काम और परिवार. परिवार मेरे लिए ताकत का एक बड़ा स्रोत है.

लंदन में क्यों लगाई गैलरी?
लंदन के साइंस म्यूजियम में 26 मार्च को अडानी ग्रीन एनर्जी गैलरी (Adani Green Energy Gallery) का शुभारंभ हुआ था. इस गैलरी का मकसद उन विकल्पों का पता लगाना है, जो टिकाऊ ऊर्जा पैदा करने, डीकार्बोनाइज करने और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद कर सकते हैं. इस संबंध में कंपनी ने बताया था कि अडानी ग्रीन एनर्जी गैलरी, एक निःशुल्क गैलरी है. यह गैलरी दिखाती है कि किस तरह इनोवेशन के माध्यम से अतीत, वर्तमान और भविष्य को आकार दिया जा सकता है. साथ ही यह भी पता लगाती है कि भविष्य में हमारी ऊर्जा को तय करने में हम सभी की भूमिका कैसी है. वहीं, अडानी की दौलत की बात करें, तो ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार उनके पास 102 अरब डॉलर की संपत्ति है. वह दुनिया के 13वें सबसे अमीर शख्स हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

23 minutes ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

3 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

3 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

23 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago