✕

होम / बिजनेस / दौलत घटी और रुतबा भी, Adani को आजादी के पर्व से ठीक पहले लगा झटका

दौलत घटी और रुतबा भी, Adani को आजादी के पर्व से ठीक पहले लगा झटका

गौतम अडानी की दौलत में कुछ कमी हुई है. इसके साथ ही दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में वह एक पायदान नीचे खिसक गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट भारत में भले ही बड़ा धमाका न कर पाई हो, लेकिन उसने गौतम अडानी की आर्थिक सेहत को कुछ न कुछ प्रभावित ज़रूर किया है.  अडानी की न केवल दौलत घटी है, बल्कि दुनिया के अरबपतियों में उनका रुतबा भी कुछ कम हुआ है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी एक पायदान और नीचे खिसक गए हैं. 

हुआंग निकले आगे
दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब 13वें पायदान पर पहुंच गए हैं. जबकि 13 अगस्त को उनका नंबर 12  था. जेनसेन हुआंग अब अडानी से आगे निकल कर 12वें स्थान पर आ गए हैं. जबकि 11वें पोजीशन पर एशिया के सबसे अमीर कारोबारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं. पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा दौलत एलन मस्क ने गंवाई है. 4.61 अरब डॉलर के नुकसान के साथ अब उनकी नेट वर्थ 230 अरब डॉलर हो गई है. हालांकि, दुनिया के नंबर 1 रईस का ताज अब भी उनके ही सिर पर है.

अब इतनी हुई दौलत
गौतम अडानी बुधवार को सबसे ज्यादा दौलत गंवाने वाले चौथे कारोबारी हैं. उन्हें 1.10 अरब डॉलर का झटका लगा है. अडानी की कुल दौलत अब 102 अरब डॉलर हो गई है. गौरतलब है कि अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने 10 अगस्त को अपनी नई रिपोर्ट में दावा किया था कि सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच की अडानी ग्रुप से जुड़ी ऑफशोर कंपनी में हिस्सेदारी है और अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर के भाव चढ़ाने के लिए फंड्स का इस्तेमाल किया गया. हालांकि, अडानी और बुच दोनों ने आरोपों से इंकार किया है.

लाल निशान पर रहे शेयर 
हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट से अडानी की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भले ही बड़ी गिरावट नहीं आई है, लेकिन गिरावट तो है. कल भी समूह की अधिकांश कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए. इस दौरान , Adani Enterprises में 1.81%  की गिरावट आई. अडानी पावर 2.18%, अडानी पोर्ट्स 1.58%, अडानी ग्रीन एनर्जी 1.40% और अडानी विल्मर 2.07% लुढ़ककर बंद हुआ. शेयरों में आई इस गिरावट से गौतम अडानी की दौलत घटी है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

11 minutes ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

3 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

3 hours ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

4 hours ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

4 hours ago

बड़ी खबरें