होम / बिजनेस / Adani ने साझा किया हिंडनबर्ग से मिले दर्द का अनुभव, बताया कैसी पाई विजय

Adani ने साझा किया हिंडनबर्ग से मिले दर्द का अनुभव, बताया कैसी पाई विजय

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पिछले साल 24 जनवरी को आई थी. इस रिपोर्ट के सामने आते ही अडानी समूह के शेयर आसमान से सीधे जमीन पर अ गए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछला साल गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए बेहद खराब रहा. 24 जनवरी 2023 को आई हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडानी समूह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए, जिसके बाद से अडानी की दौलत का पहाड़ दरकना शुरू हो गया. रिपोर्ट के एक साल बाद अब समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने एक मीडिया संस्थान को पत्र लिखकर अपना अनुभव बयां किया है. उन्होंने कहा है कि पिछले एक साल में उन्होंने कई अहम सबक सीखे हैं. अडानी ने यह भी लखा है कि हमारे खिलाफ झूठ और बेबुनियाद आरोप कोई नई बात नहीं थी. इसलिए विस्तार से जवाब देने के बाद मैंने इसके बारे में कुछ नहीं सोचा. हमारी कंपनियों के प्रदर्शन से पता चलता है कि सभी आरोप निराधार थे.

अपने कारोबार पर था विश्वास 
गौतम अडानी ने लिखा है - मीडिया में कुछ लोगों की मदद से हमारे खिलाफ लगाए आरोप इतने तल्ख थे कि हमारे पोर्टफोलियो के मार्केट कैप में काफी कमी आई. मैं इस बात से ज्यादा परेशान था कि हजारों छोटे निवेशकों ने अपनी बचत खो दी. यदि हमारे विरोधियों की योजना पूरी तरह से सफल हो जाती तो समस्या इससे काफी बड़ी हो सकती थी. इस संकट से निपटने के लिए कोई रोडमैप नहीं था, लेकिन अपने कारोबार पर विश्वास ने हमें अलग राह अपनाने की हिम्मत दी. हमने 20,000 करोड़ रुपए का FPO लाने के बाद, उस रकम को वापस लौटाने का निर्णय लिया. यह कॉर्पोरेट इतिहास में अनोखा कदम था, जिसने दर्शाया कि हम निवेशकों के हित और नैतिक कारोबार को लेकर कितने गंभीर हैं.

ये भी पढ़ें - Zee के साथ मर्जर खत्म, NP Singh ने बताया Sony के लिए कैसा होगा आगे का रास्ता?

आज हम थे, कल कोई और हो सकता है
अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने आगे लिखा है कि हमने तथ्यों को पारदर्शी ढंग से रखा और अपना पक्ष बताने पर ध्यान दिया. इससे हमारे ग्रुप के खिलाफ चलाए जा रहे निगेटिव कैंपेन के प्रभाव में कमी आई. पिछले साल की कठिनाइयों ने हमें महत्वपूर्ण सबक सिखाया और मजबूत बनाया. हम पर यह हमला और हमारा मजबूत जवाब निस्संदेह एक केस स्टडी बनेंगे. मुझे अपनी सीख साझा करने के लिए इसलिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि, आज हम थे, कल कोई और हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि मैं इस भ्रम में नहीं हूं कि यह ऐसे हमलों का अंत है. मेरा मानना है कि हम इस अनुभव से और ज्यादा मजबूत होकर उभरे हैं और भारत की विकास गाथा में अपना योगदान जारी रखने के संकल्प में और अधिक दृढ़ हुए हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

11 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

11 hours ago