होम / बिजनेस / अडानी ने अब इस कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी, डील के साथ ही हुआ ये फायदा 

अडानी ने अब इस कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी, डील के साथ ही हुआ ये फायदा 

गौतम अडानी आक्रामक ढंग से अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं. अब उन्होंने एक और कंपनी में हिस्सेदारी खरीद ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी तेजी से अपना कारोबार बढ़ा रहे हैं. अब उन्होंने एक और कंपनी में हिस्सेदारी खरीद ली है. अडानी समूह की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने इंडियन ऑयलटैंकिंग लिमिटेड (IOTL) की 49.38 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है. APSEZ ने यह डील 1,050 करोड़ रुपए में की है. बता दें कि IOTL लिक्विड स्टोरेज से जुड़ी फैसिलिटी डेवलप और उसे ऑपरेट करने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में शुमार है. 

10% अतिरिक्त हिस्सेदारी भी शामिल
इस डील में IOTL की सब्सिडियरी कंपनी IOT उत्कल एनर्जी सर्विसेज लिमिटेज की 10% अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण भी शामिल है. IOTL की अपनी इस सब्सिडियरी कंपनी में लगभग 71.57 प्रतिशत हिस्सेदारी है. Adani Ports की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि APSEZ ने Oiltanking GmbH की भारतीय यूनिट Indian Oiltanking में 49.38 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है. यह कंपनी लिक्विड स्टोरेज फैसिलिटी विकसित करने और चलाने वाली देश की सबसे बड़ी इकाई है.

तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी
कंपनी ने दावा किया कि इस डील के साथ अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड अब देश की तीसरी सबसे बड़ी लिक्विड टैंक स्टोरेज कंपनी बन गई है. Adani Ports के सीईओ करण अडानी ने डील पर खुशी जताते हुए कहा कि इस अधिग्रहण के साथ ही APSEZ की ऑयल स्टोरेज क्षमता 200% बढ़कर 3.6 Mn KL पर पहुंच गई है और हम देश की तीसरी सबसे बड़ी थर्ड-पार्टी लिक्विड स्टोरेज कंपनी बन गए हैं. यह ग्लोबल स्तर पर सबसे बड़ी ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी बनने की हमारी महत्वाकांक्षा को दर्शाता है.  

Adani Ports के शेयरों में तेजी
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि IOLT इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और जर्मनी की Oiltanking GmbH का ज्वाइंट वेंचर है. IOLT ने क्रूड ऑयल और तैयार पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के स्टोरेज के लिए 5 राज्यों में 6 टर्मिनल का नेटवर्क स्थापित किया है. इस डील के बाद Adani Ports के शेयरों में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है. बुधवार को कंपनी के शेयर लगभग 4% की तेजी के साथ 887.00 रुपए पर बंद हुए. पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 9.76% फीसदी और एक साल में 20.21% का रिटर्न दिया है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

26 minutes ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago