होम / बिजनेस / GAIL का नौ महीनों का मुनाफा ₹5,706 करोड़, राजस्व बढ़ा लेकिन लाभ कम हुआ

GAIL का नौ महीनों का मुनाफा ₹5,706 करोड़, राजस्व बढ़ा लेकिन लाभ कम हुआ

गेल (इंडिया) लिमिटेड का प्रदर्शन वित्त वर्ष 2025-26 के नौ महीनों में राजस्व के मोर्चे पर स्थिर रहा है, हालांकि मुनाफे में गिरावट देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 months ago

सरकारी गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में 5,706 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (PAT) दर्ज किया है. हालांकि यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले कम है. कंपनी ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

नौ महीनों में राजस्व बढ़ा, मुनाफा घटा

गेल (इंडिया) ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों में परिचालन से उसका राजस्व 1,03,899 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 की समान अवधि में यह 1,01,580 करोड़ रुपये था. वहीं कर-पूर्व लाभ (PBT) घटकर 7,387 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 12,123 करोड़ रुपये था. कर-पश्चात लाभ (PAT) भी घटकर 5,706 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल यह 9,263 करोड़ रुपये था.

पिछले साल मिला था आर्बिट्रेशन से एकमुश्त फायदा

कंपनी ने स्पष्ट किया कि वित्त वर्ष 2024-25 में M/s SMTS के साथ आर्बिट्रेशन सेटलमेंट के चलते 2,440 करोड़ रुपये की असाधारण आय (Exceptional Income) शामिल थी. इसी वजह से चालू वित्त वर्ष में मुनाफे की तुलना अपेक्षाकृत कमजोर दिख रही है.

तिमाही आधार पर Q3 में प्रदर्शन

तिमाही आधार पर देखें तो Q3 FY26 में परिचालन से राजस्व 34,076 करोड़ रुपये रहा, जो Q2 FY26 में 35,031 करोड़ रुपये था. Q3 में कर-पूर्व लाभ 2,030 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह 2,823 करोड़ रुपये था. वहीं कर-पश्चात लाभ Q3 में 1,603 करोड़ रुपये रहा, जो Q2 में 2,217 करोड़ रुपये था.

गैस ट्रांसमिशन और मार्केटिंग वॉल्यूम का हाल

Q3 FY26 के दौरान औसत प्राकृतिक गैस ट्रांसमिशन वॉल्यूम 125.45 MMSCMD रहा, जो पिछली तिमाही में 123.59 MMSCMD था. गैस मार्केटिंग वॉल्यूम 103.98 MMSCMD रहा, जबकि Q2 में यह 105.49 MMSCMD था. एलएचसी (LHC) की बिक्री 200 TMT रही, जो पिछली तिमाही में 223 TMT थी. वहीं पॉलिमर की बिक्री बढ़कर 218 TMT हो गई, जो Q2 में 209 TMT थी.

कंसॉलिडेटेड नतीजों में भी दिखी नरमी

कंसॉलिडेटेड आधार पर, 31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों में परिचालन से राजस्व 1,06,389 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 1,05,740 करोड़ रुपये था. इस दौरान PBT 7,759 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 12,856 करोड़ रुपये था. नॉन-कंट्रोलिंग इंटरेस्ट को छोड़कर PAT 6,098 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 9,958 करोड़ रुपये था.

तिमाही आधार पर कंसॉलिडेटेड राजस्व Q3 FY26 में 35,303 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q2 में 35,657 करोड़ रुपये था. Q3 में PBT 2,165 करोड़ रुपये और PAT 1,756 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही में क्रमश: 2,565 करोड़ रुपये और 1,972 करोड़ रुपये था.

पाइपलाइन नेटवर्क 18,000 किमी के पार

गेल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि Q3 FY26 के दौरान मुंबई–नागपुर–झारसुगुड़ा पाइपलाइन के 1,182 किलोमीटर हिस्से को कमीशन किया गया. इसके साथ ही गेल का परिचालन प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क 18,000 किलोमीटर से अधिक हो गया है.

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि GIFT सिटी में स्थित गेल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी गेल ग्लोबल IFSC लिमिटेड (GGIL) ने स्थापना के पहले ही वर्ष में सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय शुरू कर दिया है.

इंटरिम डिविडेंड का ऐलान

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 50 प्रतिशत इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है. इसका मतलब है कि शेयरधारकों को प्रति शेयर 5 रुपये का अंतरिम लाभांश मिलेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Sammaan Capital में बड़ा बदलाव: IHC बना प्रमोटर, बोर्ड में नए डायरेक्टर बने अल्विन दिनेश क्रास्टा

IHC के नियंत्रण में आने के बाद Sammaan Capital के लिए यह कदम रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति, वैश्विक पहुंच और तकनीकी क्षमताओं में बड़ा बदलाव देखने की उम्मीद है.

20 minutes ago

वैश्विक संकट के बीच भी भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, अप्रैल में 13.8% की छलांग

आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में भारत का वस्तु निर्यात 13.8% बढ़कर 43.56 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले चार वर्षों का सर्वोच्च स्तर है.

1 hour ago

अमेरिकी–चीन उच्चस्तरीय बैठक में महिलाओं की अनुपस्थिति पर गीता गोपीनाथ की टिप्पणी से छिड़ी वैश्विक बहस

गोपीनाथ की टिप्पणी ने एक बार फिर इस मांग को मजबूत किया है कि वैश्विक नीति निर्माण और निर्णय लेने वाले मंचों पर अधिक विविधता सुनिश्चित की जाए.

5 hours ago

पीएम मोदी की अपील के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल, 60 हजार करोड़ रुपए बढ़ा खजाना

लगातार दो हफ्तों की गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में जोरदार वापसी हुई है.

5 hours ago

रैपिडो ने जुटाए 24 करोड़ डॉलर, 3 अरब डॉलर के वैल्यूएशन के साथ बढ़ी बाजार में ताकत

इस फंडिंग राउंड के जरिए कंपनी किफायती ट्रांसपोर्ट और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर फोकस करेगी.

6 hours ago


बड़ी खबरें

वैश्विक संकट के बीच भी भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, अप्रैल में 13.8% की छलांग

आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में भारत का वस्तु निर्यात 13.8% बढ़कर 43.56 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले चार वर्षों का सर्वोच्च स्तर है.

1 hour ago

Sammaan Capital में बड़ा बदलाव: IHC बना प्रमोटर, बोर्ड में नए डायरेक्टर बने अल्विन दिनेश क्रास्टा

IHC के नियंत्रण में आने के बाद Sammaan Capital के लिए यह कदम रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति, वैश्विक पहुंच और तकनीकी क्षमताओं में बड़ा बदलाव देखने की उम्मीद है.

20 minutes ago

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

1 hour ago

पीएम मोदी की अपील के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल, 60 हजार करोड़ रुपए बढ़ा खजाना

लगातार दो हफ्तों की गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में जोरदार वापसी हुई है.

5 hours ago

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

2 hours ago