होम / बिजनेस / IPO Alert: आज से खुला Fusion Micro Finance का IPO, पैसा लगाएं या रहने दें?
IPO Alert: आज से खुला Fusion Micro Finance का IPO, पैसा लगाएं या रहने दें?
ये IPO आज खुलकर 4 नवंबर, 2022 को बंद होगा. इस इश्यू का प्राइस बैंड 350-368 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. हर एक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्ली: नवंबर की शुरुआत नए नए IPOs के साथ हो रही है, DCX Systems का IPO आज यानी 2 नवंबर को बंद होगा, लेकिन आज ही एक नया IPO भी खुल रहा है, Fusion Micro Finance का. इस IPO में अगर आप पैसा लगाने की सोच रहे हैं, लंबी अवधि या लिस्टिंग गेन के बारे में सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए.
Fusion Micro Finance का IPO
Fusion Micro Finance का IPO साइज 1,106 करोड़ रुपये का है, इसमें 600 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू होंगे, और 1.6 करोड़ शेयर प्रमोटर्स और इनवेस्टर्स OFS के जरिये बेचेंगे. प्रमोटर देवेश सचदेव, मिनी सचदेव, हनी रोज इन्वेस्टमेंट, और क्रिएशन इंवेस्टमेंट्स फ्यूजन एलएलसी ओएफएस के जरिए 35.5 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे. और निवेशक Oikocredit Ecumenical Development Cooperative Society U A, और Global Impact Funds SCA SICAR OFS के जरिये 66.06 लाख शेयर और 35.39 लाख शेयर बेचेंगे.
प्राइस बैंड और लॉट साइज
ये IPO आज खुलकर 4 नवंबर, 2022 को बंद होगा. इस इश्यू का प्राइस बैंड 350-368 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. हर एक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है. अगर आपको इसमें पैसा लगाना है तो आपको कम से कम 40 शेयर खरीदने होंगे, क्योंकि यही इसका लॉट साइज है. इसके बाद आप 40 के मल्टीपल में आप और खरीद सकते हैं. एक लॉट के लिए रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 14,720 रुपये खर्च करने होंगे, एक रिटेल निवेशक ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट ही ले सकता है, क्योंकि 2 लाख रुपये की लिमिट होती है, इसके लिए के लिए 1,91,360 रुपये के शेयर खरीद सकते हैं. कंपनी 10 नवंबर तक शेयर आवंटन को अंतिम रूप देगी. रिफंड 11 नवंबर तक असफल निवेशकों के बैंक खातों में जमा किया जाएगा, और शेयरों को 14 नवंबर तक योग्य निवेशकों के डीमैट खातों में जमा किया जाएगा. इसकी लिस्टिंग BSE, NSE पर 15 अक्टूबर को होगी.
पैसों का इस्तेमाल
इश्यू से जुटाये गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपने पूंजी आधार को बढ़ाने के लिए करेगी, जबकि OFS का पैसा प्रमोटर्स और इनवेस्टर्स की जेब में जाएगा. ऑफर का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और बाकी 35% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है.
क्या करती है कंपनी
अब एक नजर कंपनी के कामकाज पर डालते हैं, ये कंपनी 2010 में शुरू हुई, ये कंपनी पूरे भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को वित्तीय सेवाएं देती है. जून 2022 तक, इसके पास AUM 7,389 करोड़ रुपये था, जो मार्च 2022 तक 6,786 करोड़ रुपये हो गया. जून 2022 तक इसके पास 29 लाख सक्रिय उधारकर्ता थे, जिन्हें भारत के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 377 जिलों में फैले 966 शाखाओं और 9,262 स्थायी कर्मचारियों के नेटवर्क के माध्यम से सेवा दी गई थी.
क्या IPO में आपको पैसा लगाना चाहिए
मार्केट पर नजर रखने वाले बताते हैं कि ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम 35 रुपये प्रति शेयर का चल रहा है. लेकिन क्या आपको इसमें पैसा लगाना चाहिए. ज्यादातर ब्रोकरेज फर्म इसे लेकर काफी सतर्क हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि कंपनी में पॉजिटिव चीजों से ज्यादा निगेटिव चीजे हैं. कई ने इससे दूरी बनाने की सलाह दी है, कई ने सब्सक्राइब करने की भी सलाह दी है. Swastika Investmart ने इस हाई रिस्क वाले निवेशकों को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है और वो भी लंबी अवधि के नजरिये के साथ. Canara Bank Securities ने इस इश्यू में सिर्फ लिस्टिंग गेन के लिए पैसा लगाने की सलाह ही दी है. Reliance Securities ने भी इस IPO को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. Religare ने इस इश्यू को लेकर न्यूट्रल व्यू दिया है.
VIDEO: ब्रांडेड दवाएं महंगी और जेनरिक दवाएं सस्ती क्यों होती हैं?
टैग्स