होम / बिजनेस / बुखार से लेकर दर्द खत्‍म करना होगा महंगा, जानिए कितनी महंगी हो रही है आपकी दवाएं? 

बुखार से लेकर दर्द खत्‍म करना होगा महंगा, जानिए कितनी महंगी हो रही है आपकी दवाएं? 

1 अप्रैल से वैसे तो कई बदलाव होने जा रहे हैं लेकिन हम जिस बदलाव के बारे में आपको बता रहे हैं वो सीधे आपसे जुड़ा है. 1 अप्रैल से कई तरह की आपकी इस्‍तेमाल  की दवाएं महंगी होने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सरकार ने WPI  के आधार पर दवा कंपनियों को दाम बढाने की अनुमति दे दी है. सरकार की इस अनुमति के बाद दवाओं के दाम 1 से 12 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे. जिन दवाओं के दामों में इजाफा होगा उनमें पेनकीलर से लेकर एंटीबॉयोटिक दवाएं मौजूद हैं. 

लगभग 900 दवाओं के दामों में हो सकता है इजाफा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पेनकिलर, एंटी इंफेक्‍शन, एंटीबॉयोटिक सहित दिल की दवाओं सहित 900 दवाएं ऐसी हैं जिनके दामों में इजाफा हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि ये इजाफा 12 प्रतिशत तक हो सकता है. रिपोर्ट ये भी कह रही है कि देश में अनुसूचित दवाओं के दामों में गैर अनुसूचित दवाओं के मुकाबले ज्‍यादा बढ़ोतरी हुई है. अनुसूचित दवाएं आवश्‍यक दवाओं की राष्‍ट्रीय सूची में शामिल हैं.

आखिर कैसे तय होते हैं दाम 
हमारे देश में दवाओं के दामों में इजाफे के लिए एक पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाता है. हमारे देश में दवाओं के दामों की समीक्षा के लिए नेशनल फार्मास्‍यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी(NPPA) हर साल एक अप्रैल से पहले दवाओं की कीमतों की समीक्षा की जाती है. ये समीक्षा होलसेल प्राइस इंडेक्‍स (WPI) के आधार पर की जाती है. NPPA यही देखता है कि होलसेल प्राइस इंडेक्‍स में बढ़ोतरी हुई है या कमी हुई है. उसी के अनुसार इसके दाम तय किए जाते हैं. 

किन दवाओं के दामों में हुआ इजाफा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने इट्राकोनाजोल सहित 25 दवाओं की कीमतें भी निर्धारित की गई हैं. आपके शरीर में फंगल के वक्‍त काम आने वाली दवा इट्राकोनाजोल अब आपको बाजार में 20.72 रुपये की एक कैप्‍सूल मिलेगी. हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक या स्ट्रोक की दवा टेल्मिसर्टन क्लोर्थालिडोन भी इन्‍हीं में शामिल है, जिसकी एक टैबलेट की कीमत 8.04 रुपये होगी. सर्दी, जुखाम व नाक बहने जैसे एलर्जी लक्षणों के इलाज में इस्तेमाल लेवोसेटिरिजिन मोंटेलुकास्ट और एंब्रॉक्सोल (एसआर) की एक टैबलेट के दाम 15.39 रुपये तय किए हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

11 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

11 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

13 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

14 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

14 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

11 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

11 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

13 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

16 hours ago